

मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी) ! ब्लॉक साक्षरता एन आई एल पी ब्लॉक साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत सभी पी ई ई ओ का स्वामी विवेकनंद मॉडल स्कूल मावली में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया , कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक समन्वयक कमलेश कुमार त्रिवेदी ने किया। दक्ष प्रशिक्षक जगदीश चंद्र पालीवाल एवं योगेश जैन ने उल्लास कार्यक्रम से संबंधित संपूर्ण जानकारी दी।उल्लास ऐप पर लर्नर को ऑनलाइन कार्य से लेकर परीक्षा तक की जानकारी जगदीश चंद्र पालीवाल ने बहुत ही सहज तरीके से बताया। योगेश कुमार और ने उल्लास पुस्तक के बारे में स्वयं शिक्षक द्वारा किस तरह से लर्नर को पढ़ाया जावे को बहुत ही अच्छा बताया। अंत में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद कुमार सुथार ने सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में चुन्नी लाल शांति लाल मीणा ने सहयोग दिया ।








Users Today : 0