Home » शिक्षा » मीणा जिला अध्यक्ष एवं डांगी जिला सभाध्यक्ष बने

मीणा जिला अध्यक्ष एवं डांगी जिला सभाध्यक्ष बने



मावली ! राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील की बैठक आज दिनांक 12 जनवरी 2025 रविवार को राजकीय फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयपुर में देहात जिला अध्यक्ष लक्ष्मण लाल पालीवाल की अध्यक्षता और संगठन के संरक्षक श्री श्याम लाल आमेटा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी प्रदेश शिक्षक सम्मेलन में शिक्षको की अधिकतम भागीदारी हेतु जिले की ब्लॉक कार्यकारिणियों  को जिम्मेदारी दी गई। जिला कार्यकारिणी आगामी प्रदेश सम्मेलन की मॉनिटरिंग करे । बैठक में संगठन के रिक्त पदों जिला अध्यक्ष लक्ष्मण लाल पालीवाल के सेवानिवृति, एवं जिला सभाध्यक्ष भवानीशंकर शर्मा के सेवानिवृति होने से श्री उपेन्द्र कुमार मीणा को जिला अध्यक्ष एवं श्री कमल चंद डांगी को जिला सभाध्यक्ष एवं श्री चंदू लाल मीणा को सर्वसम्मति से मनोनित किया गया । बैठक में विभिन्न शिक्षक समस्याओं के समाधान हेतु जिला शिक्षा अधिकारियों से मिलने का निर्णय किया।
बैठक में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री लच्छी राम गुर्जर, प्रदेश सभाध्यक्ष धुली राम डांगी, मावली ब्लॉक अध्यक्ष श्री शंकर लाल खटीक, मनोहर डांगी, गिर्वा ब्लॉक अध्यक्ष श्री हीरा लाल गमेती एवं अन्य मौजूद रहे।
बैठक का संचालन जिला मंत्री श्री विजय कुमार आमेटा ने किया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?