Home » शिक्षा » दो ब्लॉक मे प्रथम रही सरकारी विद्यालय की प्रिया

दो ब्लॉक मे प्रथम रही सरकारी विद्यालय की प्रिया


मिला टेबलेट, गांव गौरवान्वित


मावली ! मावली उपखण्ड क्षेत्र के राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय पलाना कला की छात्रा सुश्री प्रिया नेहरा पुत्री किशन लाल जाट ने आठवीं बोर्ड परीक्षा में मावली उपखंड स्तर पर सर्वाधिक 93.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गांव एवं परिवार का नाम रोशन किया । इस पर शिक्षा विभाग ने उसे टेबलेट देकर सम्मानित किया है ! वैसे तो कक्षा आठवीं बोर्ड पैटर्न परीक्षा में ग्रेडिंग सिस्टम से प्रिया नेहरा को ओवर आल ए ग्रेड प्राप्त हुआ था ‘ साथ ही सभी विषयों में भी A ग्रेड मिला | किंतु हाल ही मे जारी मैरिट के आधार पर अंकों और प्रतिशत की घोषणा की गई जिसमें मावली उपखंड स्तर पर  टेबलेट वितरण सूची में पलाना कलां की छात्रा प्रिया नेहरा प्रथम स्थान पर रही।
जिसे मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय मे राज्य सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार एवं अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रकाश चौधरी ने शुक्रवार शाम को टैबलेट देकर  सम्मानित किया । ज्ञातव्य है कि मावली उपखण्ड मे मावली एवं खेमली पंचायत समिति मे संयुक्त रूप से घोषित मेरिट के अनुसार प्रिया नेहरा की इस उपलब्धि पर पलाना कला एवं आसपास के समस्त ग्रामीणों मे हर्ष व्याप्त हो गया वही ग्राम वासियों, शिक्षकों,परिजनों एवं मोहल्ला वासियों ने प्रिया का स्वागत कर मिठाइयां बांटी तथा सभी  बच्चों को प्रिया ने चॉकलेट खिलाकर मुंह मीठा कराया । प्रिया नेहरा ने अपनी उपलब्धि के लिए गुरुजनों अपने माता-पिता , दादी मां को श्रेय दिया जिन्होंने हमेशा जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी । प्रिया जीवन में आगे चलकर सिविल सर्विसेज में जाने का लक्ष्य रखती है ।
ज्ञातव्य है कि इसी गांव एवं विद्यालय की एक और बालिका कृष्णा पुत्री श्याम लाल खटीक ने भी 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दोनों ब्लॉक मे संयुक्त रूप से पांचवा स्थान प्राप्त कर टेबलेट हासिल किया है |

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?