
धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा। हिंदुस्तान स्काउट एंव गाइड राजस्थान राज्य जिला मुख्यालय उदयपुर द्वारा संचालित तीन दिवसीय विद्यालय मे ‘ध्रुपद’ प्रशिक्षण और महाविद्यालय मे ‘निपुण’ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ट्रेनिंग काउंसलर मनीष तिवारी, कमल यादव, सुनील सोनी और गाइड ट्रेनिंग कोमल रानावत, की टीम ने सभी स्काउट ,गाइड, रोवर रेंजर को प्रशिक्षण किया ,कई प्रकार की गतिविधियों की तैयारी करवाई गई। सोमवार को हुए समापन कार्यक्रम मे राजकिय कन्या महाविद्यालय खेरवाडा से सहआचार्य दिपांक अहारी ने उद्बोधन मे निरंतर कार्य करते रहने की और गतिविधियों मे भाग लेने के लिये प्रेरित किया, दिशा डिग्री काॅलेज, डूंगरपुर की प्राचार्या डाॅ. प्रियंका चोबीसा ने महिला सशक्तिकरण पर जानकारी साझा की, बंशीलाल पटेल ने राजकिय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सामीतेड के स्काउट प्रभारी ने अपने गीत के माध्यम से स्काउट और गाइड उत्साह बढाया , नागफणी सेंट्रल अकादमी स्कुल के प्राचार्या शालिनी अजवेकर और नागफणी डिग्री काॅलेज के प्राचार्य और स्काउट और गाइड प्रभारी योगेश कलाल ने उद्बोधन दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य प्रशिक्षण आयुक्त व संभाग प्रभारी प्रदीप मेघवाल ने व्यस्तता के कारण जयपुर से ही विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से अपना उद्बोधन दिया । नागफणी वेटनरी विभाग से माधुरी डामोर , विनायक महाविद्यालय, खेरवाडा के स्काउट प्रभारी प्रियंका कलाल, नागफणी स्काउट प्रभारी प्रतीक जोशी, राज्य स्तरीय रोवर और रेंजर, नागफणी महाविद्यालय व विनायक महाविद्यालय के रोवर रेंजर, स्कुल के स्काउट और गाइड ने कार्यक्रम मे शामिल हुए , प्राध्यापक शारदा पटेल, महेश रावल विद्यालय और महाविद्यालय के प्राध्यापक व अध्यापक , छात्र छात्रा उपस्थित हुये कार्यक्रम का संचालन मनीष तिवारी ने किया।








Users Today : 2