Home » शिक्षा » हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड ने किया शिक्षा मंत्री दिलावर का स्वागत अभिनंदन

हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड ने किया शिक्षा मंत्री दिलावर का स्वागत अभिनंदन

कन्हैयालाल मेनारिया,बासड़ा

उदयपुर 23 दिसंबर । हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड राजस्थान राज्य के राज्य, संभाग व जिला मुख्यालय के पदाधिकारी द्वारा सोमवार को 12 बजे  शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का उनके उदयपुर प्रवास के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेजीडेंसी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वागत व अभिनंदन किया गया। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने स्काउट एंड गाइड बालक बालिकाओं से हाथ मिलाकर उनसे  परिचय प्राप्त करते हुए उनका उत्साह वर्धन किया। संभाग आयुक्त (जनसंपर्क) गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि राज्य सचिव नरेंद्र ओदिच्य के नेतृत्व में राज्य संगठन आयुक्त स्काउट रिपुदमन गिल , राज्य संगठन आयुक्त गाइड कविता जैन, संभाग सचिव मदन लाल वर्मा, जिला ऑर्गेनाइजर शांता वैष्णव,जिला प्रशिक्षण आयुक्त मुकेश अहीर, नरपत सिंह , जिला संयुक मंत्री तुलसी चडात, पवन राठौड़, पुष्पा मेघवाल , देवेंद्र सिंह चुंडावत सहित अनेक विद्यालयों के 70 से अधिक स्काउट एंड गाइड ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को स्वागत अभिनंदन किया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?