
धरणेन्द्र जैन
खेरवाडा । ब्लॉक स्तरीय युवा राजस्थान महोत्सव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेरवाडा के प्रांगण में समारोह पूर्वक मनाया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि विधान सभा क्षेत्र खेरवाडा के विधायक डाक्टर दयाराम परमार, अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी यशवन्त डामोर, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रधान अमृत लाल डामोर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा के प्रवक्ता गणेश मीणा,भाजपा खेरवाडा के मीडिया प्रभारी पारस जैन, विक्रात कोठारी थे। समारोह को सम्बोधित करते हुए डाक्टर परमार ने कहा कि प्री रेकार्डडर गाने नहीं गाकर हमारी संस्कृति से संबंधित गीत तैयार कर बच्चों द्वारा प्रस्तुति देनी चाहिए। इसकी जिम्मेदारी प्रधानाचार्यो, शिक्षकों की है। उन्होंने कहा कि सरकार की गाइड लाईन के अनुसार कार्यक्रम तैयार करना चाहिए। इससे पूर्व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी यशवन्त डामोर ने अतिथियों का माला, साफा पगड़ी पहनाकर स्वागत किया तथा ब्लॉक स्तरीय युवा राजस्थान महोत्सव पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस युवा महोत्सव में एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, कविता, समूह गान, ड्राइंग आशु भाषण, विज्ञान माँडल, जैसी प्रतियोगिता आयोजित की गई। समारोह में बालिकाओं द्वारा ईश्वन्दना गीत प्रस्तुत किया। समारोह में गहरी नृत्य, समूह नृत्य, कविता पाठ, लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य लाल शंकर पाण्डोर,क्षेत्र के प्रधानाचार्य मनुलाल खराडी, शंकर लाल डामोर, सुन्दर लाल अहारी, सन्तोष मीणा, मुकेश बामलीया,राकेश डामोर,, भूपेन्द्र मेघवाल,प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र छात्राऐं, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।








Users Today : 2