
मावली ( नरेन्द्र त्रिपाठी) ! विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय मावली में आज मातृभाषा गौरव सप्ताह के निमित्त प्रबुद्धजन संगोष्ठी आयोजित की गई ! संगोष्ठी की अध्यक्षता मोहन दास जी वैष्णव ने की ! मुख्यवक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजसमंद विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख हिम्मत सिंह रहे, हिम्मत सिंह ने अपने उद्बोधन में मातृभाषा का गौरव तथा मातृभाषा का महत्व विषय पर प्रकाश डालते हुए,संकल्प दिलाया कि, हम अपनी मातृभाषा के प्रति गौरव का भाव हमेशा के लिए अपने मन मस्तिष्क में संजोए रखेंगे ! कार्यक्रम में अतिथि परिचय एवं स्वागत स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य भंवरलाल ने कराया ! कार्यक्रम में लगभग 50 प्रबुद्धजन सम्मिलित हुए ! कार्यक्रम का संचालन सुरेश चंद्र शर्मा ने किया ! आभार स्थानीय विद्यालय के सचिव दामोदर लाल गर्ग ने किया !








Users Today : 72