Home » शिक्षा » खैरवाड़ा विद्या निकेतन में मातृभाषा गौरव सप्ताह संगोष्ठी मनाई

खैरवाड़ा विद्या निकेतन में मातृभाषा गौरव सप्ताह संगोष्ठी मनाई



धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा । विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में मातृभाषा गौरव सप्ताह संगोष्ठी मनाई गई। मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रजनन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। परिचय प्रधानाध्यापिका रमा पानेरी ने कराया। स्वागत माध्यमिक प्रधानाचार्य नवनीत श्रीमाली ने,
उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया । अध्यक्ष अमृत जी पंचाल, मुख्य अतिथि खंड प्रचारक जीवराज जी, कार्यक्रम की मुख्य वक्ता सेवानिवृत्ति उपनिदेशक शांतिलाल जी व्यास रहे। उन्होंने बताया मां मातृभूमि और मातृभाषा से संस्कृति व  संस्कारों का विकास होता है।
हिन्दी राष्ट्र भाषा व राज भाषा है।
प्रेरक प्रसंग और उदाहरण द्वारा समझाया। कार्यक्रम में ऋषभदेव प्रधानाचार्य विजय जैन, अभिभावक, भैया, बहिन और समस्त स्टाफ उपस्थित रहा  कार्यक्रम का संचालन जगदीश मेघवाल ने तथा आभार प्रकट हरीश जैन ने किया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?