
धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा। उपखंड झाड़ोल के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अमरपुरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बड़लाफला, राजकीय प्राथमिक विद्यालय उवरा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय काड़ली, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुम्हारवास, राजकीय प्राथमिक विद्यालय चेचलाया में अभियान गुलाबी सर्दी के संचालक अध्यापक नरेश लोहार के अथक प्रयास से ईडर गुजरात निवासी भामाशाह हिरेन पंचाल द्वारा बच्चों को ठंड से राहत पहुंचाने हेतु स्वेटर भेंट किए गए। वितरण कार्यक्रम में अध्यापक धर्म चंद मेघवाल,दिनेश कुमार गमेती,शारदा खराड़ी,माधव लाल डूंगरी,ईश्वर सिंह शक्तावत,पारुल गमेती,हरीश तेली, शाहील जैन,रतन भट्ट,विष्णु व्यास सहित कुक कम हेल्पर तथा ग्रामीण उपस्थित रहे। समस्त विद्यालय परिवारों द्वारा भामाशाह और प्रेरक अध्यापक नरेश लोहार का आभार प्रकट करते हुए अभियान गुलाबी सर्दी को शुभकामनाएं प्रेषित की गई, जिससे भविष्य में ओर भी जरूरतमंद विद्यार्थियों को ठंड से बचाव हेतु मदद मिल सके और विद्यार्थियों का ठहराव विद्यालय में शत प्रतिशत रह सके।








Users Today : 1