Home » शिक्षा » खैरवाड़ा में कुक कम हेल्पर संघर्ष समिति सभा सम्पन्न

खैरवाड़ा में कुक कम हेल्पर संघर्ष समिति सभा सम्पन्न



धरणेन्द्र जैन
खेरवाड़ा । कुक कम हेल्पर संघर्ष समिति  की खेल मैदान खेरवाड़ा में सभा हुई जिसमें सभी कुक ने पांच माह से वेतन नहीं मिलने वह दूध का मानदेय जारी होने के बावजूद कुक को भुगतान नहीं करने व सरकारी आदेश के बावजूद गैस के बजाय लकड़ी से खाना बनवाने पर रोज व्यक्त किया। बैठक में 9 सदस्य समिति का पुनर्गठन किया गया तथा अपनी 13 सूत्रीय मांगों के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया।
बैठक में कुक ने बताया कि दूध गर्म करने का 6 माह का मानदेय विद्यालय को आवंटित हो गया है लेकिन कुक को भुगतान नहीं किया जा रहा है वही साबरून, फुटाला , कानपुर, रोज़डी फला आदि कई पंचायत में आज भी लकड़ी पर खाना बनाया जाता है वहीं बायड़ी साबरुन, कंडाल, बावलवाड़ा, खेरवाड़ा के कुक को दूध का मानदेय आधा अधूरा मिला है।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?