Home » शिक्षा » राउमावि खेरवाड़ा में पांच दिवसीय एसयुपीड्ब्ल्यु शिविर का शुभारंभ

राउमावि खेरवाड़ा में पांच दिवसीय एसयुपीड्ब्ल्यु शिविर का शुभारंभ



धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा।  स्थानीय विधालय राउमावि खैरवाड़ा में पांच दिवसीय एसयुपीड्ब्ल्यु शिविर 2024-25 का शुभारंभ संस्था प्रधान लालशंकर जी पाडोंर, उप संस्था प्रधान बाबूलाल सालवी एवं प्रथम पारी प्रभारी नानालाल ननोमा, समाज सेवी मगन लाल डामोर के आतिथ्य में शुभारंभ हुआ। एसयुपीड्ब्ल्यु शिविर प्रभारी राजेंद्र कुमार जोगी ने बताया कि इन पांच दिवसीय शिविर में कक्षा नौ व दस के लगभग 170 विधार्थी भाग लेंगे। उस शिविर में विधार्थियों को समाज सेवा के साथ साथ समाज के उपयोग में आने वाले विभिन्न उत्पादों एवं सामग्रियों के निर्माण की जानकारी विभिन्न अतिथियों के मार्गदर्शन में प्रदान की जायेगी। शिविर में विभिन्न विषयों की पाठ्य सामग्री के चार्ट , मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, स्वच्छता अभियान, स्वस्थ एवं सुरक्षा, आदि विषयों पर कार्य करवाया जायेगा। शिविर में आशा पालविया, प्रियंका उपाध्याय,ताहेरा बानु अस्मिता भील, एवं राज कुमार भगोरा , नवनीत उपाध्याय, कलावती शर्मा,पियुष कुमार उपाध्याय,मोहन लाल जी पटेल,धर्मेश जी उपाध्याय, बाबूलाल जी दरगां एवं भरत जी मेहता का भी सानिध्य एवं सहयोग प्राप्त होगा। उद्घाटन में कन्हैयालाल जी डामोर ने सामाजिक सेवा से सम्बंधित मधुर गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन  नितीश जैन ने किया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?