Home » शिक्षा » साइकिल वितरण कार्यक्रम में 28 छात्राओं को निःशुष्क साइकिलें वितरण की

साइकिल वितरण कार्यक्रम में 28 छात्राओं को निःशुष्क साइकिलें वितरण की



भटेवर ( कन्हैयालाल मेनारिया ) !   राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, महाराज की खेड़ी में आज शुक्रवार को कक्षा-9 की 28 छात्राओं को निःशुष्क साइकिलें वितरण की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी डॉ. हेमन्त मेनारिया ने की। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मांगीलाल डांगी व गिरिश आमेटा थे, विशिष्ट अतिथी सरपंच प्रतिनिधि कैलाश चन्द्र डांगी व अन्य जन प्रतिनिधि श्यामलाल डांगी, प्रेमलाल डांगी, छात्राओं के अभिभावक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सभी स्टॉफ साथियों का सहयोग रहा। कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों व ग्रामवासियों का आभार उप प्रधानाचार्य श्रीमती ज्योत्सना खोखावत ने प्रकट किया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?