
नरेन्द्र त्रिपाठी, मावली ! मावली के निकटवर्ती खेमपुर गाँव के विद्यालय से आज सेवा निवृत्त हुए वरिष्ठ अध्यापक दिनेश आमेटा को ग्रामीणों द्वारा दी विदाई। गाँव के प्रमुख मार्गों से परम्परागत वाद्ययंत्र ढ़ोल बजाते हुए विदाई समारोह आयोजित किया गया। तिलक , उपरणा, मेवाड़ी पाघ एवं मल्यार्पण करते हुए गुलाल लगाकर कर विदाई दी गई।
विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों, नागरिकों की उपस्थिति में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
आमेटा द्वारा नवम्बर माह में विद्यालय में कृष्ण भोग का आयोजन किया गया था। आमेटा के परिवारजनों का एवं अतिथियों का परंपरागत तरीके से गाँव के लोगों ने स्वागत अभिनन्दन किया गया। ग्रामीण नागरिक, अभिभावक, शिक्षकों ने आमेटा को निवास स्थान तक ससम्मान जुलूस के साथ पहूँचाने गए।








Users Today : 82