Home » शिक्षा » खैरवाडा विद्यानिकेतन शिशुवाटिका विज्ञान मेले का आयोजन किया

खैरवाडा विद्यानिकेतन शिशुवाटिका विज्ञान मेले का आयोजन किया



धरणेन्द्र जैन
खैरवाडा । विद्यानिकेतन प्राथमिक विद्यालय खेरवाड़ा में शुक्रवार को शिशुवाटिका की 12 व्यवस्थाओ पर आधारित शिशुवाटिका विज्ञान मेले का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिशुवाटिका प्रभारी हेमलता दवे ने किया । अतिथि का स्वागत प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य रमा पानेरी ने किया। भैया-बहिनो ने हस्तकला,विज्ञान से संबंधित विभिन्न मॉडल के द्वारा अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत किया। साथ ही विद्यार्थियों ने कुछ औषधी भी बनाई हेमलता दवे ने कहा कि आज विज्ञान का युग है। छात्र जीवन में वैज्ञानिक सोच, अभिरुचि,जागरूकता को विकसित करने में विज्ञान प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इससे छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण का भी विकास होता है। कार्यक्रम मे  माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य नवनीत कुमार श्रीमाली, ऋषभदेव विद्यालय की प्रधानाचार्या रेखा रावल,जिला सहकार्यवाह पन्नालाल मीणा , विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष विमल कोठारी,सचिव अमृतलाल पंचाल,भूपेन्द्र जैन एवं अभिभावक एवं विद्यालय के सभी आचार्य-दीदी उपस्थित रहे  ।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?