
धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा। विधान सभा क्षेत्र खेरवाडा के विधायक डाक्टर दयाराम परमार की अनुशंसा पर विधान सभा क्षेत्र खेरवाडा में पांच आंगनबाड़ी केन्द्र खोले गये हैं। जो उपखण्ड नयागांव की ग्राम पंचायत महुआल के लक्ष्मणपुरा में एक, ग्राम पंचायत करावाडा की मुस्लिम बस्ती में एक, उपखण्ड खेरवाडा उप तहसील बावलवाडा की ग्राम पंचायत ब्राह्मण बरोठी के गाँव भेरवीफला में एक। इसी तरह से उपखण्ड ऋषभदेव की ग्राम पंचायत रजोल के विजनफला में एक, ग्राम पंचायत सागवाडा के हामाघाटा में आंगनवाड़ी केन्द्र
खुलवाने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऋषभदेव दोनों ब्लॉकों के अध्यक्ष, पदाधिकारियों, अग्रिम संगठनों के अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं,ब्लॉक कांग्रेस मण्डल अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति खेरवाडा की प्रधान श्रीमती पुष्पा मीणा, पंचायत समिति नयागांव की प्रधान श्रीमती कमला परमार, पंचायत समिति ऋषभदेव की प्रधान श्रीमती केशर देवी मीणा, विधान सभा क्षेत्र खेरवाडा के कांग्रेस समर्थित पंचायत समिति सदस्य, सरपंचों सभी की ओर से माननीय डाक्टर दयाराम जी परमार साहब का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।








Users Today : 65