
धरणेन्द्र जैन
खैरवाड़ा। ए यूनिट ऑफ बडाला क्लासेज प्राइवेट लिमिटेड उदयपुर द्वारा आयोजित बडाला ऑलम्पियाड 2024 में राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के 400 शिक्षण संस्थानों की प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर अभिनन्दन उच्च माध्यमिक विद्यालय खेरवाड़ा के विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के फलस्वरूप 25वीं रैंक हासिल करते हुए “उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान सम्मान 2024” विद्यालय के संस्थापक बसन्तीलाल खराड़ी एवं प्रधानाचार्य निपेन्द्र सिंह चौहान ने प्राप्त किया । कक्षा 12 वी विज्ञान वर्ग के छात्र/छात्रा प्रथम स्थान-खुशबू कुमारी डामोर द्वितीय स्थान -योगेश पटेल तृतीय स्थान -साक्षी राठौड़ कक्षा 10वी छात्र/छात्रा प्रथम स्थान – साहिल परमार द्वितीय स्थान – नवीन डामोर तृतीय स्थान- राखी मीणा को पुरस्कार एवं प्रत्येक प्रतिभागी को प्रमाण पत्र नवाजते हुए बडाला क्लासेज ने उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ अपने आप को गौरवान्वित अनुभव किया ।








Users Today : 4