
खेरवाडा । विद्या भारती संस्थान उदयपुर द्वारा संचालित विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय खेरवाड़ा में पूर्व छात्र परिषद का दीपावली स्नेह मिलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम के अध्यक्ष अमृत पंचाल, मुख्य अतिथि लक्ष्मी देवी, मुख्य वक्ता कमलेश शर्मा जिला मंत्री विद्या भारती संस्थान उदयपुर ने दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम प्रारंभ किया। विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं व आचार्य ने बचपन की यादें ताजा की और अनुभव सुनाए ।अन्य राज्यों से आए हुए छात्रों ने भी भाग लिया । मुख्य वक्ता शर्मा ने बताया की विद्या भारती भारतीय संस्कृति के साथ शिक्षा देती है । यहां पढ़ने वाला बालक हिंदी के साथ अंग्रेजी भी सीखता है । शारीरिक , प्राणिक , मानसिक बौद्धिक और अध्यात्मिक विकास होता है । हमें सभी भाषाएं सीखनी चाहिए इसका ज्ञान भी आवश्यक है । उन्होंने बताया पूर्व छात्रों का विद्यालय में बहुत बड़ा योगदान रहता है। कार्यक्रम में प्रबंध समिति सदस्य अनिल पटेल, मुकेश टांक, पन्नालाल मीणा, बंशीलाल पटेल, डायेन्द्र कलाल और विद्यालय के समस्त आचार्य उपस्थित रहे ।आभार प्रकट प्रबंध समिति अध्यक्ष विमल कोठारी ने किया एंव कार्यक्रम का संचालन निशा व्यास ने किया।








Users Today : 2