
देश को परम वैभव की ओर ले जाने का के लिए संघ के पास अनेक योजनाएं हैं , समाज को सही दिशा में ले जाने का उत्तरदायित्व शिक्षकों के ऊपर है : ताराचंद जैन (विधायक उदयपुर शहर)
उदयपुर 17 नव । ‘देश को परम वैभव की ओर ले जाने का के लिए संघ के पास अनेक योजनाएं हैं , समाज को सही दिशा में ले जाने का उत्तरदायित्व शिक्षकों के ऊपर है, दायित्व निर्वहन में खरा उतरें ‘ यह विचार उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला उदयपुर द्वारा आयोजित जिला स्तरीय महिला विचार गोष्ठी आज रविवार को मुख्य अतिथि के तौर पर व्यक्त किए। उदयपुर के टैगोर नगर सेक्टर 4 स्थित शिक्षक संघ राष्ट्रीय के निर्माणाधीन भवन में आयोजित जिला स्तरीय महिला विचार गोष्ठी गिर्वा उपशाखा के तत्वाधान में दो सत्रों में आयोजित की गई। इस अवसर पर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने विशिष्ट अतिथि के तौर शामिल हुए और अपने उद्बोधन में कहा की मातृशक्ति को सनातन एवं संस्कारों से परिपूर्ण पीढ़ी तैयार करनी है ऐसी बेटियों को तैयार करना है जो राष्ट्र के लिए समर्पित होकर काम करें । भारत देश में महिलाएं हर काल में नेतृत्व करती आई है, जब भी काम करने का अवसर मिले तब आप भआई श्रेष्ठ काम करके अपने नेतृत्व को साबित करें। प्रथम सत्र की प्रमुख वार्ताकार व पूर्व प्रदेश महिला मंत्री वंदना शर्मा ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन परिचय पर अपनी वार्ता प्रस्तुत की और संगठन का परिचय दिया।अध्यक्षता जिला महिला मंत्री डॉ. कौशल्या सोलंकी ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय सिंह राठौड़ , उदयपुर जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला, महिला उपाध्यक्ष प्रतिभा राव ,जिला मंत्री राकेश मनोरिया, संगठन मंत्री हेमंत मेनारिया, कोषाध्यक्ष मंगल कुमार जैन, सभाध्यक्ष गोपाल शर्मा, गिर्वा उप शाखाध्यक्ष करण सिंह चौहान, मंत्री पंकज व्यास, महिला मंत्री मोनिका सुथार थे । कार्यक्रम का संचालन गिर्वा महिला उपाध्यक्ष ललिता परमार ने किया । जिला मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि द्वितीय सत्र में मुख्य वार्ताकार विभाग महिला समन्वयक संयोजिका एवं राष्ट्र सेविका समिति में विभाग सह कार्यवाहिका
रुचि श्रीमाली ने महिला शिक्षा पर अपनी प्रभावी वार्ता प्रस्तुत करते हुए कहा कि नारी हर काल में अबला नहीं,सबला थी,आज भी है और भविष्य में भी सबला रहेगी। सिर्फ भारत देश में ही परिवार संस्कृति बची है, मातृशक्ति ही देश की सनातन संस्कृति परिवार को बचा सकती है ,मातृशक्ति को एक धन्य बनना होगा जैसे शिवाजी की मां जीजा बाई बनी।
दूसरे सत्र की अध्यक्षता जिला महिला संगठन मंत्री लीला जाट ने की। प्रदेश उपाध्यक्ष अभय सिंह राठौड़ ने संगठन के बन रहे भव्य भवन के लिए स्वेच्छा से सहयोग करने वाली मातृशक्ति को स्मृति चिन्ह, अभिनंदन पत्र, उपर्ना ओड़ाकर सम्मानित किया और सभी से सहयोग करने की अपील की। जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला ने विचार गोष्ठी में रविवार होने के बावजूद बड़ी संख्या में शिक्षिकाओं के उपस्थित रहने पर धन्यवाद और आभार प्रकट करते हुए विश्वास दिलाया कि आगामी अप्रैल मई माह तक इस भव्य दो मंजिला भवन का उद्घाटन का लक्ष्य है जिसमें सभी के सहयोग की अपेक्षा है । विचार गोष्टी के दूसरे सत्र में अध्यक्षता कर रही जिला महिला संगठन मंत्री लीला जाट ने अपना अध्यक्षीय उद्बोधन प्रस्तुत किया।
जिला स्तरीय महिला विचार गोष्ठी में भामाशाह के रूप में सहयोग करने वाले गणपत यूनिवर्सिटी के विनय गांधी, सिंघानिया विश्वविद्यालय के संजीव ,गौरव एवं मुकेश सेन, मेवाड़ यूनिवर्सिटी के मोहित सुथार,मनोज एवं वीरेंद्र भाटी तथा करियर क्लाइंट के शिव सिंह चौधरी तथा सीतामणी कोचिंग सेंटर के एन. के. नागर को राजस्थान शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी द्वारा सम्मानित किया गया। सामूहिक राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।








Users Today : 46