
डॉ लोकेश भारती जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) उदयपुर तथा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मावली के निर्देशन में जवाहर नवोदय विद्यालय मावली में दिनांक 15 नवंबर 2024 से 17 नवंबर 2024 तक तीन दिवसीय रोबोटिक्स कार्यशाला प्रारंभ हुई!
कार्यशाला का शुभारंभ अजीत कुमार सिंह सहायक आयुक्त नवोदय विद्यालय समिति क्षेत्रीय कार्य जयपुर, अब्दुल हमीद प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय बांसवाड़ा द्वितीय, रंजना चौधरी प्रभारी प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय मावली द्वारा किया गया
यह कार्यशाला उधम असोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है उधम के प्रतिनिधि से कैलाश चन्द अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यशाला में नवोदय विद्यालय के अतिरिक्त राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साकरिया खेड़ी और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमल के कुल 30 छात्र छात्राएं भाग ले रही है !
यह सभी बच्चे स्वयं करके सीखने के सिद्धांत के आधार पर स्वयं विभिन्न प्रयोग करते हुए रोबोटिक्स के आधार भूत तथ्यों को समझने का प्रयास कर रहे हैं !
सहायक आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आने वाला समय टेक्नोलॉजी , रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का ही है ! विद्यालय में इस प्रकार की कार्यशालाओं का थोड़े-थोड़े अंतराल में होना आवश्यक है ! जिससे बच्चों की समझ बन सके और भविष्य में टेक्रोकेट और उद्यमी बन सकेंगे !
नवोदय विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य रंजना चौधरी ने बताया कि बच्चों में स्वयं प्रयोग कर सीखने से स्थाई समाज का विकास होता है विभिन्न विद्यालय के विद्यार्थियों को एक साथ मिलकर सीखने का मौका मिल रहा है !
इस कार्यशाला में विद्यालय उधम असोसिएशन के कैलाश चंद्र रावल के साथ कोमल रॉय ,नीरज , नरपत सिंह और रमेश द्वारा रोबोटिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है , प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को कोडिंग एवं रोबोटिक्स क्लब लीडर के रूप में अपने-अपने विद्यालय में अन्य छात्र-छात्राओं को सिखाना होगा!








Users Today : 10