
कन्हैया लाल मेनारिया (बांसडा)
बांसड़ा । महात्मा गांधी इंग्लिश मिडियम स्कूल मदनपुरा भीण्डर के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया जिसमें खेल, साहित्य और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बच्चों ने स्वच्छ भारत स्वस्थ विद्यालय विषय पर निबंध लेखन में भाग लिया तथा नो प्लास्टिक जोन विषय पर पोस्टर बना कर सफाई व्यवस्था पर अपने भाव प्रकट किये। साथ ही कक्षा एक से दस तक के विद्यार्थियों ने अलग-अलग ग्रुप में चम्मच रेस, समूह दौड़ में भाग लेकर चाचा नेहरू के जीवन से संदेश लिया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य जगदीश मेघवाल द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को पुष्पांजलि अर्पित की तथा शिक्षक अम्बा लाल चौबीसा नरेश चौबीसा, राजेश्वर चौबीसा, सीमा सोनी, जगदीश मेनारिया आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम का संचालन अम्बा लाल चौबीसा सावन ने किया।








Users Today : 33