मावली,( नरेन्द्र त्रिपाठी)!चन्देसरा में भव्य हिन्दू सम्मेलन
मावली खंड के चन्देसरा मण्डल का हिन्दू सम्मेलन आज होने जा रहा है जिसमें चन्देसरा,नऊवा,मारूवास, विकरणी,राई जी का गुढा,झंझेला,विजनवास,खाम की मादड़ी,विठोली,रख्यावल आदि गांवों से सर्व हिन्दू समाज के पुरूष मातृशक्ति भाग लेंगे।
सम्मेलन में शोभायात्रा एवं कलश यात्रा होगी जो द्वारिकाधीश मन्दिर चन्देसरा,पाल वाला बावजी विजनवास, पीपली वाला देवरा नऊवा से प्रारंभ होकर त्रिवेणी संगम बनाते हुए चतुर सिंह जी बावजी नेवा मे धर्मसभा में परिवर्तित हो जाएगी। धर्म सभा में संत कुशाल भारती जी महाराज,मोहन भारती जी महाराज श्रृंगीऋषि आश्रम एवं साध्वी सुगम ज्योति जी सालोर का पावन सानिध्य मिलेगा तथा मुख्य वक्ता भारत भूषण ओझा शारीरिक प्रमुख चित्तोड़ प्रान्त होंगे।
सालेराकला में भव्य हिन्दू सम्मेलन
संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हिन्दू सम्मेलन नान्दवेल मण्डल के सालेराकला में आयोजित होगा जिसमें नान्दवेल,देवाली, नाहर मगरा, बजाय नगर,सालेराकला,सुआवतो का गुढ़ा,धुणीमाता,नामरी,कुण्डाल,घणोली,शोभजी का खेड़ा के समाजबन्धु भाग लेंगे।
संत सानिध्य में चेतनानंद गिरि जी महाराज, गणेश पुरी जी महाराज सहित अनेक गणमान्य संत उपस्थित रहेंगे। शोभायात्रा कलश यात्रा के साथ धर्म सभा एवं महाप्रसाद रहेगा।
मुख्य वक्ता संघ के सहप्रान्त प्रचारक धर्मेंद्र सिंह होंगे।
डबोक में भव्य हिन्दू सम्मेलन
ख़ेमली उपखंड के डबोक मण्डल का हिन्दू सम्मेलन आज होने जा रहा है जिसमें डबोक, मेडता ओरडी, रुदी, आनंदपुरा, गाडवा , मोरिया, ढाना, मोती खेड़ा, बामणिया खेत, वकारी मगरी, खेड़िया, आदि गांवों से सर्व हिन्दू समाज के पुरूष मातृशक्ति भाग लेंगे।
सम्मेलन में शोभायात्रा एवं कलश यात्रा होगी, डबोक चारभुजा जी मंदिर से श्रीराम शोभायात्रा डबोक गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए डबोक चौराहा पहुंचेगी और दूसरी श्री हनुमंत शोभायात्रा मेडता स्थित चारभुजा जी मंदिर से रवाना होगी जो मेडता गांव में भ्रमण करते हुए डबोक चौराहा पर पहुंचेगी जहां श्री राम शोभा यात्रा ओर श्री हनुमंत शोभायात्रा का अभूतपूर्व भव्य संगम होगा वहां से विशाल जन समूह के साथ डबोक गांव रोड स्थित चारभुजा वाटिका पहुंचेगी जहां धर्म सभा में परिवर्तित हो जाएगी , सभा में श्रीराम काज गौ आश्रम के संत श्री अनुज जी महाराज , श्री नारायण आश्रम रख्यावल के पूज्य संत श्री रतन गिरी जी महाराज, मोनी दाता आश्रम धुनी माता के महंत श्री चेतनानंद जी, नवानियां स्थित श्री रामदेव आश्रम के श्री भेराजी महाराज , देबारी मठ के श्री कैलाश पूरी सहित डबोक क्षेत्र के सभी देवरों के भोपा जी एवं सभी मंदिरों के पुजारी उपस्थित रहेंगे , कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संघ के सहप्रांत प्रचारक धर्मेंद्र सिंह होंगे, कार्यक्रम के पश्चात सर्व हिन्दू समाज की एक पंगत पर सामूहिक परसादी का आयोजन रखा जाएगा ।
खेमली में भव्य हिन्दू सम्मेलन
संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में हिन्दू सम्मेलन खेमली मण्डल के खेमलीमें आयोजित होगा जिसमें खेमली, जुनावास, राणावतों का गुड़ा ,आसना, सांगवा ,गंदोली ,गुडली, ओडवाडिया तुलसीदास जी की सराय, रेबारियों की ढाणी ,मोती खेड़ा व आंवलियों का कुआं के समाजबन्धु भाग लेंगे।
संत सानिध्य में 108 मठ नारायण गिरी जी महाराज 108 महंत नारायण गिरी जी महाराज जी महाराज, सारंगपुरा धुनी भिंडर सहित अनेक गणमान्य संत उपस्थित रहेंगे। शोभायात्रा कलश यात्रा के साथ धर्म सभा एवं महाप्रसाद रहेगा।
मुख्य वक्ता संघ के जिला प्रचारक गजेंद्र होंगे।








Users Today : 6