कपासन ! देश पर में हो रहे हिंदू एकता के प्रतीक हिंदू सम्मेलनों की तरह ही कपासन नगर में भी माघ शुक्ल चतुर्दशी संवत ,२०८२ तदानुसार दिनांक 31 जनवरी 2026 , शनिवार को कपासन नगर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है इस दिन पंचमुखी बालाजी मंदिर से दिन में 12:00 बजे भगवान के बैवाण एवं झांकीयो के साथ एक शोभायात्रा /कलश यात्रा प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में होते हुए S R वाटिका का पहुंचेगी जहां हिंदू समाज की धार्मिक सामाजिक सभा होने के साथ भगवान की महा आरती एवं अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया जाएगा अतः समस्त हिंदू सनातन धर्म प्रेमी नगर जनों, माता- बहनों और बन्धुओं से आग्रह है कि इस संपूर्ण कार्यक्रम में सहभागी होते हुए सपरिवार अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें ।
विशेष –
1 शोभायात्रा में जो माता- बहने कलश लेकर आ सकती हैं वह अपने साथ अपने घर से कलश लेकर पधारे ।
2 सभी पुरुष भारतीय शुभ्र वेशभूषा में पधारे।
3- सभी भाईयों , माता-बहनों , युवक ,युवतियों से अपेक्षा है कि अपने-अपने घर से अपने साथ भगवा ध्वज लेकर शोभायात्रा में पधारे।
3 – 27, 28 ,29 और 30 जनवरी 2026 को चार दिवसीय नगर संकीर्तन कार्यक्रम रखा गया है
प्रथम दिवस यह संकीर्तन यात्रा
27 जनवरी 2026 को सायंकॉल 7:00 कल्याण राय जी मंदिर से प्रारंभ होकर पंचमुखी बालाजी मंदिर पहुंच कर अगले दिन इसी प्रकार नगर के अलग-अलग क्षेत्र से होती हुई जारी रहेगी जिसकी सूचना यथा स्थान दी जाएगी।
निवेदक- सर्व हिंदू समाज कपासन








Users Today : 6