Home » धर्म » अ भा दि जैन संस्थान विदेश यात्रा करवाएगी

अ भा दि जैन संस्थान विदेश यात्रा करवाएगी

प्रदेश स्तरीय तपस्वीयों का हुआ सम्मान
सम्पूर्ण राजस्थान की परिवार परिचय पुस्तिका बनाने का निर्णय

खेरवाड़ा,( धरणेन्द्र जैन)। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन सकल नरसिंहपुरा संस्थान राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी सभा की बैठक उत्तम सेवा धाम के पास में संस्थान परम संरक्षक कुन्ती लाल जैन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कर सकल नरसिंहपुरा समाज के सदस्यों के उत्थान हेतु अनेक निर्णय लिए।
संस्थान द्वारा दस लक्षण पर्व पर तपस्या करने वाले सदस्यों का मुख्य अतिथि वागड़ इन्फ्रास्ट्रक्चर के प्रबन्ध निदेशक अशोक वौरा ने बांसवाड़ा की डॉ हेमलता जेतावत, ऊषा भोपावत भींडर, जितेन्द्र संतोष जैन प्रतापगढ़,राजेश लिखमावत भींडर, जागृत जैन खान्दूकोलोनी, अतिशय कुणाल जैन एवं भावेश पंकज जैन प्रतापगढ़ के साथ सभी तपस्वी का बहुमान किया गया।
बैठक कि अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंकज कलशधर ने प्रस्ताव रखा कि मध्यप्रदेश की तर्ज पर सम्पूर्ण राजस्थान प्रदेश कि भी परिवार परिचय पुस्तिका का प्रकाशन किया जाना चाहिए जिसका कार्याध्यक्ष चेतन जैन ने समर्थन करते हुए बताया कि तद्हेतु एक संयोजक के साथ प्रत्येक गांव से पांच सदस्यीय टीम बनाई जाय, महामंत्री प्रितम अरनोद ने प्रस्ताव रखा कि परिचय पुस्तिका में  सम्पूर्ण समाज के अविवाहित बालकों का उल्लेख एवं शिक्षा का भी कोलम  रखना चाहिए, निर्णय लिया गया कि प्रधान कार्यालय अतिशीघ्र कमेटी का गठन करवाए ।
राजस्थान प्रदेश प्रचार प्रसार मंत्री धरणेन्द्र पंचोली ने सदन में प्रस्ताव रखा कि वर्तमान में समाज मे वृद्धाश्रम की बहुत आवश्यकता महसूस कि जा रही है हमारी संस्थान अनेकों जनहित एवं समाज कल्याण कार्यक्रम आयोजित करती है उसमे वृद्धाश्रम बनाने का प्रकल्प भी लेना चाहिए इस पर काफी समय तक पक्ष विपक्ष में सुझाव सदस्यों ने रखे। राष्ट्रीय महामंत्री रितेश सुरावत के प्रस्ताव पर की हमे वृद्धाश्रम नहीं आनन्द आश्रम नाम से निशुल्क निवास, भोजनशाला, स्वास्थ सेवा की सुविधा के साथ उचित स्थान पर चालू करना चाहिए पुरे सदन ने र्सवसम्मत प्रस्ताव पारित किया।
सभा को सम्बोधित करते हुए कार्याध्यक्ष पवन वौरा बांसवाड़ा ने प्रस्ताव रखा कि संस्थान पूर्व में विदेश भ्रमण करवाया है इस वर्ष भी सदस्यों को विदेश यात्रा करवाना चाहिए, सर्वसम्मति से चेतन मुसलिया को विदेश यात्रा संयोजक बना निर्णय लिया कि दुबई या बाली ले जाने को अधिकृत किया।
राजस्थान प्रदेश संरक्षक सुमति लाल दुदावत ने प्रस्ताव रखा कि संस्थान को जैन संतो के आहार विहार एवं विश्राम स्थल पर के साथ नवपिढी को धर्म से जुड़े तद्हेतु शिविर आयोजित करने का प्रस्ताव रखा जिसे स्वीकार किया गया।
राष्ट्रीय संरक्षक शैलेश शाह इंदौर ने प्रस्ताव रखा कि संस्थान के पदाधिकारियो को सभी गांव की पंचायतो में भ्रमण करने हेतु कमेटी का गठन करने का विचार रखा जिसे पारित किया गया।
मुख्य प्रवक्ता राजेश पंचोली ओर प्रचार प्रसार मंत्री हँसमुख गनोडिया ने हर वर्ष की भांति संस्थान का केलेंडर प्रकाशित करने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्व सम्मति से पास किया गया। राष्ट्रीय मंत्री अनिल जैन ने मध्यप्रदेश की परिचय पुस्तिका प्रकाशन के कार्य का पूरा विवरण सदन में रखा ओर  प्रतापगढ से पारस जैन ने राजस्थान प्रदेश परिचय पुस्तिका के सन्दर्भ में कई सुझाव दिए जिन्हें सर्व सम्मति से पारित किया गया।
संस्थान कोषाध्यक्ष जीवंधर हाथी ने सदयस्ता अभियान को बढ़ाने के लिए कई प्रस्ताव रखे जिससे सदस्यो की संख्या को बढ़ाने में की दिशा में कार्य हो सके।
बैठक में मोर्चा महामंत्री विभा सुरावत ने महिलाओं सशक्तिकरण के लिए अपने विचार सदन में रखे।
बैठक में भीमपुर से रमेश रजावत , वर्धमान वोरा , दिनेश वोरा , इंदरसिंह लिखमावत, राजेश वोरा , अंशुल वोरा ,शीतल वोरा (बांसवाडा),  जिनेन्द्र भोपावत भींडर , राजेश लिखमावत भींडर,  महावीर गांगावत उदयपुर , हार्दिक बोहरा ऋषभदेव  एव महिला मोर्चा उपाध्यक्ष उर्मिला वोरा बांसवाड़ा , मंत्री सारिका सुरावत उदयपुर , उर्मिला पवन वोरा , निर्मला राजावत बांसवाड़ा एव देश भर से अनेक राज्यो के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम समापन की घोषणा एव धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक रविन्द्र रजावत बांसवाड़ा ने किया।
फोटो
खेरवाड़ा। प्रदेश स्तरीय सम्मान से सम्मानित तपस्वी।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?