

बग्गियों में बिराजित इंद्रो की निकली विशाल शोभायात्रा
खेरवाड़ा,(धरणेन्द्र जैन)।आर्यिका सुप्रज्ञ मति माताजी संसंघ के सानिध्य एवं प्रतिष्ठाचार्य अरविंद जैन के निर्देशन में आज ग्यारह दिवसीय कल्पद्रम महामंडल विधान का भव्य समापन हुआ। चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष नरेन्द्र पंचोली ने बताया कि आज प्रातः पंचामृत अभिषेक करने तथा शांतिधारा करने का सौभाग्य दिलीप कुमार मणिलाल करावाड़ा परिवार को प्राप्त हुआ। आर्यिका सुप्रज्ञ मति माताजी ने अपने मंगल प्रवचन में कहा कि आचार्य सुनीलसागर जी गुरुदेव के आशीर्वाद,एवं हम सबके आपार विश्वाश से यह विधान सफल सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर दीप प्रज्वलन योगेश कुमार मोतीलाल तथा पाद प्रक्षालन शास्त्र भेट करने का सौभाग्य फागी से पधारे समाजजन को प्राप्त हुआ। समारोह में महासभा अध्यक्ष संजय दोषी, महामंत्री सुधीर पचौरी ने समाज संरक्षक बाबूलाल सराफ, अध्यक्ष वीरेन्द्र बखारिया,मंत्री कुलदीप जैन,चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष नरेन्द्र पंचोली का शाल एवं पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। नागदा समाज संरक्षक कस्तूर चंद परिवार ने समाज एवं चातुर्मास कमेटी के पदाधिकारियों का स्वागत किया। आचार्य सन्मति, सुनील सागर संत भवन में एक एक कक्ष का सहयोग करने वाले भामाशाह परिवारों का समाज एवं चातुर्मास कमेटी द्वारा अपर्णा,शाल ओढ़ा कर अभिनंदन किया। यज्ञ में पूर्णाहुति के बाद बैंड बाजे,घोड़े, 6 बग्गियों के साथ भव्य शोभा यात्रा नगर में निकाली गई जो मुख्य पांडाल से हाइवे,बस स्टैंड,शास्त्री बाजार,मोचीवाड़ा होते हुए नेमीनाथ जिनालय पहुंची जहां श्री जी को बिराजमान किया। गया समारोह में संरक्षक बाबूलाल सराफ, अध्यक्ष वीरेन्द्र बखरिया,उपाध्यक्ष विपिन बखरिया, कोषाध्यक्ष हेवन फड़ीया, मंत्री कुलदीप जैन, कस्तूरचंद नागदा, योगेश शाह ,बाबूलाल शाह, राकेश जैन ,रमेश पंचोली,पवन बखरिया, जयेश कुमार,प्रफुल जैन,सतीश जैन, प्रवीण शाह, परेश जैन, मुकेश नाकोडा, हेमराज नागदा,नरेश देवड़ा सहित खड़क , वागड़, मेवाड़ से भारी संख्या में धर्मावलंबियों ने पूर्णाहुति में भाग लिया।








Users Today : 2