Home » धर्म » गीतांजली हॉस्पिटल के स्टाफ ने डांडिया में लिया बढ़-चढ़कर भाग

गीतांजली हॉस्पिटल के स्टाफ ने डांडिया में लिया बढ़-चढ़कर भाग

उदयपुर,(नरेन्द्र त्रिपाठी)!DFD डांडिया 2025 गीतांजली हॉस्पिटल परिवार के लिए गर्व का अवसर रहा। इस ऐतिहासिक क्षण में 2000 से अधिक लोगों ने एक साथ भगवा झंडे लहराकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। यह DFD द्वारा रचा गया चौथा वर्ल्ड रिकॉर्ड है, जिसमें गीतांजली हॉस्पिटल की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को नई ऊर्जा और उत्साह से भर दिया।

कार्यक्रम में गीतांजली हॉस्पिटल के स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी उपस्थिति से पूरे माहौल में खास रौनक घोल दी। उदयपुरवासियों ने भी इसे शहर और मेवाड़ की शान बताते हुए गर्व और जोश से भागीदारी की।

इस अवसर पर सांवरिया सेठ जी की भव्य प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। साथ ही, प्रतिदिन प्रस्तुत की जा रही झांकियां और विशेष एक्ट्स दर्शकों को पहली बार अनूठा अनुभव प्रदान कर रहे हैं।

गीतांजली हॉस्पिटल प्रबंधन का मानना है कि ऐसे आयोजन, जहां संस्कृति और परंपरा को बढ़ावा मिलता है, वहां संस्था हमेशा समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे रहती है।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?