Home » धर्म » उदाखेड़ा में गवरी का गड़ावन आयोजन, कलाकारों का हुआ सम्मान

उदाखेड़ा में गवरी  का गड़ावन आयोजन, कलाकारों का हुआ सम्मान

वल्लभनगर,(कन्हैयालाल मेनारिया)!वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के उदाखेड़ा गांव में सोमवार को मेवाड़ की सांस्कृतिक धरोहर गवरी लोकनृत्य का आयोजन हुआ। भील समाज की इस परम्परा ने सदैव क्षेत्र की संस्कृति, आस्था और लोकजीवन को जीवित बनाए रखा है।

इस कार्यक्रम के अवसर पर गवरी कलाकारों का सम्मान समाजसेवी एवं पूर्व भाजपा प्रत्याशी श्री हिम्मत सिंह झाला की ओर से किया गया। सम्मान स्वरूप कलाकारों को बैग एवं टी-शर्ट प्रदान किए गए। यह सम्मान यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में श्री हिम्मत सिंह झाला के प्रतिनिधि के रूप में पंचायत समिति सदस्य श्री रतन सिंह राठौड़ विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने ओजस्वी संबोधन देते हुए कलाकारों के योगदान को सराहा और उन्हें समाज की संस्कृति का असली संरक्षक बताया।

इस दौरान पूर्व ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष लाल डांगी, दिनेश निमडिया, चिराग गिरी, लखन माली सहित अनेक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?