


उदयपुर, (नरेन्द्र त्रिपाठी),मेनार!उदयपुर संभाग के प्रसिद्ध शक्तिपीठ एवं मेवल की महारानी श्री ईडाणा माताजी मंदिर परिसर में नवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा, इस वर्ष शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 22 सितम्बर से होगा, जो 2 अक्टूबर को विजयादशमी के साथ संपन्न होगी। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में जगत जननी मां दुर्गा और उनके नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी।
इसी क्रम में उदयपुर संभाग के प्रसिद्ध शक्तिपीठ एवं मेवल की महारानी श्री ईडाणा माताजी मंदिर परिसर में इस वर्ष शारदीय नवरात्रि को लेकर भव्य धार्मिक आयोजनों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। ट्रस्ट की ओर से हवन, यज्ञशाला का नवीनीकरण, दर्शकदीर्घा का विस्तार जैसे अनेक कार्य किए गए हैं। साथ ही देशभर में द्वितीय दुर्लभ षोडश मातृकाओं के दिव्य एवं भव्य नवीन मंदिर का निर्माण किया गया है। इस मंदिर में भगवान यज्ञ नारायण, भगवान अग्नि नारायण तथा षोडश मातृकाओं की भव्य प्रतिमाओं सहित कुल 25 नवीन प्रतिमाओं की स्थापना व नवनिर्मित देवालय पर महाकलश प्रतिष्ठा, महाध्वजारोपण और शतचण्डी महायज्ञ जैसे विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इन्हीं कार्यक्रमों के निमंत्रण के लिए श्री ईडाणा माताजी ट्रस्ट की ओर से अंबालाल शर्मा सहित प्रतिनिधिमंडल गुरुवार शाम 6.30 बजे मेनार पहुंचा। यहां उन्होंने श्री चारभुजानाथ जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात पीले चावल रखकर मेनार के ग्रामीणों को शारदीय नवरात्रि महोत्सव में आमंत्रित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता हुक्मीचंद सांगावत, विजयलाल एकलिंगदासोत, उप सरपंच मांगीलाल सिंगावत, प्रेमशंकर रामावत, कन्हैयालाल दियावत, लक्ष्मीलाल रामावत,किशन लाल रणछोड़ सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।








Users Today : 14