Home » धर्म » राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर मे “श्री परशुराम ज्ञानपीठ” का उद्घाटन किया

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर मे “श्री परशुराम ज्ञानपीठ” का उद्घाटन किया

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा ने किया “श्री परशुराम ज्ञानपीठ” का उद्घाटन-कार्यक्रम में उदयपुर से सैकड़ो की संख्या में विप्र समाज के प्रतिनिधियों ने लिया भाग !

जयपुर,(नरेन्द्र त्रिपाठी),शनिवार, 6 सितंबर!जयपुर में शिप्रा पथ (मानसरोवर) में विप्र फाउण्डेशन के एक बड़े प्रकल्प, ज्ञान एवं संस्कार के मुख्य केंद्र “श्री परशुराम ज्ञानपीठ” सेंटर फॉर एक्सीलेंस एंड रिसर्च (6 मंजिल भवन) का उद्घाटन राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा द्वारा किया गया। इस उद्घाटन कार्यक्रम में उदयपुर से सैकड़ो की संख्या में विप्र समाज एवं विप्र फाउण्डेशन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

विप्र फाउंडेशन के संस्थापक आदरणीय श्री सुशील ओझा, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राधेश्याम शर्मा, वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री संजय शर्मा, सांसद श्री रामचरण बोहरा, विधायक श्री बालमुकुंद आचार्य समेत अनेक राजनेताओं, ब्यूरोक्रेट्स, देश भर से आये विप्र फाउंडेशन एवं विप्र समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा के कर कमलों से यह भवन समाज को समर्पित कर दिया गया।

विप्र फाउण्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ .नरेंद्र पालीवाल ने बताया कि 15 करोड़ की लागत से बना यह 6 मंजिला भवन समाज के बालक-बालिकाओं को एक ही छत के नीचे शिक्षा, परीक्षा की तैयारी, कौशल विकास, कन्या छात्रावास, ई-लाइब्रेरी, वेद पाठशाला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की सुविधा पूरे प्रदेश के बालक-बालिकाओं को उपलब्ध कराएगा। पूरे समाज के विकास में “श्री परशुराम ज्ञानपीठ” मील का पत्थर साबित होगा।

उदयपुर से विप्र फाउण्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेंद्र पालीवाल के नेतृत्व में लगभग 200 की संख्या में विप्र फाउंडेशन एवं विप्र समाज के प्रतिनिधियों ने बसों द्वारा जयपुर जाकर इस कार्यक्रम में भाग लिया एवं मेवाड़ क्षेत्र से अच्छी संख्या में उपस्थिति देकर इस कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। उदयपुर टीम ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं विप्र फाउण्डेशन के जयपुर जोन के अध्यक्ष राजेश कर्नल का मेवाड़ी पगड़ी एवं उपरणा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
मेवाड क्षेत्र से भी जो भी विप्र समाज के छात्र-छात्राएं आर्थिक रूप से कमजोर है, उन्हें वहां निःशुल्क आवास की, शिक्षा की एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। उदयपुर से विप्र फाउण्डेशन के प्रदेश महामंत्री श्री राकेश जी जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दुर्गेश शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अनिल पचौरी, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री ह-र- दवे, प्रदेश संगठन मंत्री श्री राजेश पालीवाल, श्री श्यामसुंदर मोड, उदयपुर शहर जिलाध्यक्ष श्री मगन जोशी, देहात जिलाध्यक्ष श्री केशव व्यास, श्री सुरेश शर्मा, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश संरक्षक अर्चना शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमारी मेनारिया, प्रदेश सचिव मीना पालीवाल, मंजू शर्मा, तारा मोड़, महिमा पालीवाल, भावना व्यास, विप्र युवा शाखा जिलाध्यक्ष लोकेश मेनारिया सहित श्री गणेशलाल नागदा, हेमप्रकाश शर्मा, नीरज नागदा, मुनेश शर्मा, झमकलाल मेनारिया, शिवकुमार शर्मा, योगेंद्र पचौरी, शोभालाल मेनारिया, संतकुमार शर्मा, तुषार व्यास, राहुल शर्मा, राजगोपाल नागदा समेत अनेक युवाओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?