
उदयपुर (नरेन्द्र त्रिपाठी)!संकट मोचन बालाजी में श्रृंगार मनोरथ आज बालाजी महाराज के आशीर्वाद से एवं सभी भक्त मण्डली की इच्छानुसार दिनांक 2/09/25 मंगलवार को बालाजी महाराज को भक्तों के द्वारा नवनिर्मित रजत मुकुटजी, कुण्डलजी, कंठला गदा जी (गोटा) एवं पावड़ी जी धारण कराई जाएगी।
समिति व्यवस्थापक पं. पवन कुमार सुखवाल के अनुसार आयोजन के तहत बड़ा राम द्वारा से ढोल नगाड़ों, आतिशबाजी के साथ माता बहनों द्वारा पंचदेवरिया बालाजी मंदिर पर सभी आभूषण सायं 7:30 बजे शोभा यात्रा द्वारा लाए जाएंगे, उसके पश्चात बालाजी महाराज के पंचामृत अभिषेक के पश्चात शोधसोपचार पूजन विधि द्वारा आभूषण धारण कराए जाएंगे।
इस अवसर पर साय 7:30 बजे धन सिंह जी एवं मण्डली द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। संगीतमय हनुमान चालीसा के साथ ही रात्रि 8:30 बजे महा आरती होगी।
उसके उपरांत भोजन प्रसादी का आयोजन होगा, जिसमें आप सादर आमंत्रित है। इस अवसर पर बालाजी महाराज को मखमली वस्त्र धारण कराए जाएंगे एवम मंदिर प्रांगण को विशेष श्रृंगारित किया जाएगा।








Users Today : 22