


मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!जैन साध्वी महाश्रमणी रत्ना रमिला कंवर मारासा ने जैन स्थानक मावली में धर्मसभा संबोधित करते हुए कहा कि अनुभव प्राप्त व ज्ञानी व्यक्ति के बताए मार्ग पर चलने से बड़ी बड़ी बाधाएं आसानी से पार की जा सकती है,
साध्वी प्रवचन चंद्रिका सुशीला कंवर मारासा ने अंतरगढ़ सूत्र का वाचन किया,
गोल्ड मेडलिस्ट साध्वी समीक्षा श्री मारासा ने धर्म सभा संबोधित करते हुए कहा कि कभी कभी हम संसार में रहकर न समझते हैं,न समझने का प्रयास करते है,कुछ हमारी आंखें खुलवाने का प्रयास करते हैं,तो हम उसे आंखे दिखाते हे, समझाने पर समझते नहीं है,समझाने वाले को गलत दृष्टि से देखते हैं,ऐसा कर हम अपना ही नुकसान कर लेते है,सामने वाले का नहीं,जब तक हमारी दृष्टि उजागर नहीं होती ,कल्याण संभव नहीं है,
धर्मसभा में जैन समाज के अनेक सदस्य उपस्थित थे।








Users Today : 24