खेरवाड़ा, (धरणेन्द्र जैन)। ऋषभदेव में स्थानीय दिगंबर जैन दशा नरसिंहपुरा समाज का संशोधित संविधान लागू हो गया। यह जानकारी देते हुए समाज के महामंत्री प्रदीप कुमार जैन ने बताया वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए संविधान संशोधन के लिए महावीर गंगावत के संयोजन में सात सदस्यो की कमेटी का गठन किया था। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्यकारणी में मंथन कर रिपोर्ट साधारण सभा में भेजी गई। साधारण सभा की बैठक समाज के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जैन की अध्यक्षता में नरसिंहपुरा केंद्रीय हाल में गत तीन दिनों तक चलती रही, जिसमें वर्तमान संविधान के भाग 1 से भाग 16 तक कुल 140 धाराओं पर विचार विमर्श किया गया। सभा में सदस्यों ने वर्तमान की आवश्यकता को देखते हुए अपने तर्क और वितर्क द्वारा प्रस्ताव पारित किए। सभा में सेठ राजमल कोठारी, पंडित वारिशन वानावत, भरत अकोत, चंद्रप्रकाश भाणावत, प्राण भाणावत, चंद्रेश किकावत, उत्तम तेजियोत, रमेश भंवरा, ललित टराटी, नरेंद्र किकावत चंद्र प्रकाश दोवडिया दिलीप भाणावत, जय प्रकाश वानावत, महावीर कोठारी सहित कई सदस्यों ने संशोधन प्रस्ताव रखे। प्रस्तावों के आधार पर अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जैन ने नया संपदा मंत्री का पद , कार्यकारिणी समिति के कर्तव्य एवम अधिकार ,विवाह संबंधी रस्म , विभिन्न प्रकार की लागतो की राशि बढ़ाना समस्त प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन प्रस्ताव पारित की घोषणा की जो तत्काल लागू हो गये।








Users Today : 25