Home » धर्म » रुंडेडा में मंदिर निर्माण हेतु भामाशाह ने दी ₹1,01,000 की सहयोग राशि, ग्रामवासियों ने किया स्वागत

रुंडेडा में मंदिर निर्माण हेतु भामाशाह ने दी ₹1,01,000 की सहयोग राशि, ग्रामवासियों ने किया स्वागत

वल्लभनगर,(कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)17 अगस्त !उपखण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रूण्डेड़ा में स्थित गायरिया बावजी मंदिर का निर्माण कार्य इन दिनों श्रद्धा और उत्साह के साथ जोरों पर चल रहा है। श्रद्धालुओं की आस्था एवं भामाशाहों के सहयोग से यह भव्य मंदिर लगभग 50 लाख रुपये की लागत से शुद्ध संगमरमर के पत्थरों से निर्मित किया जा रहा है।
      यह प्राचीन मंदिर ग्राम की स्थापना के समय से ही आस्था का केंद्र रहा है। वर्षों से यह स्थान क्षेत्रवासियों की धार्मिक मान्यता और विश्वास का प्रतीक बना हुआ है। इस मंदिर में न केवल मेनार, बरोड़िया, शोपुरा, गारियों की भागल, नाहरपुरा, झालों की भागल, भीलों की कुड़िया, ढूंढिया, तीतरड़ा (मंगलवाड़), धोलादांता, सारंगपुरा, बसंतपुरा (मावली), खेरोदा, उदयपुर, फतहनगर बल्कि आस-पास के अनेक गाँवों से श्रद्धालु दर्शन करने एवं अपनी मनोकामनाएँ पूर्ण करने हेतु आते हैं।
     ग्रामवासियों, क्षेत्रीय श्रद्धालुओं तथा विभिन्न जनप्रतिनिधियों के आर्थिक सहयोग से यह दिव्य मंदिर आकार ले रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को पूर्व वल्लभनगर विधानसभा विधायक प्रत्याशी एवं राणा प्रताप संस्थान, भीण्डर के निदेशक गणपतलाल मेनारिया का ग्रामवासियों ने गरिमामय स्वागत किया। उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए ₹1,01,000 (एक लाख एक हजार रुपये) की सहयोग राशि भेंट कर अपनी धर्मनिष्ठा एवं सामाजिक सेवा भाव का परिचय दिया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने मेनारिया का माल्यार्पण कर आभार व्यक्त किया और उन्हें भामाशाह के रूप में सम्मानित किया। ग्रामवासियों ने बताया कि श्रद्धालुओं के सहयोग और ईश्वर की कृपा से शीघ्र ही यह मंदिर क्षेत्र की पहचान के रूप में भव्य रूप से तैयार होगा।
            कार्यक्रम के दौरान शंकरलाल मेरावत मेनार, श्रीलाल दियावत मेनार, मोतीलाल भट्ट, सोहनलाल हरजोत, छोगालाल जाट, नारायणलाल छपन्या, मांगीलाल जणवा, भंवरलाल हरजोत, रेन पालीवाल, कन्हैयालाल हरजोत, भेरूलाल जणवा, प्रकाशचंद्र जणवा, रामचंद्र जाट पटवारी, छोगालाल छपन्या, मांगीलाल जोशी रोहिड़ा, रामलाल अकावत, कालूलाल अकावत, किशनलाल अकावत, राधाकिशन भट्ट, रामलाल छपन्या, इंटाली के पूर्व सरपंच शंकरलाल जणवा, रामलाल नाई, किशन मांड़ावत, रमेशचंद्र जणवा, मांगीलाल जणवा सहित अनेक श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?