Home » धर्म » केदारिया विद्यालय के विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

केदारिया विद्यालय के विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास के साथ मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

भींडर,( कन्हैयालाल मेनारिया,बांसडा)!राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केदारिया में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य राधाकृष्ण चौबीसा ने की। मुख्य अतिथि करिश्मा राणावत एवं विशिष्ट अतिथि करुणा देवी चौबीसा और गणपत मेनारिया थे। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हें बालकों ने सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। करुणा देवी चौबीसा और सुलोचना राजक के निर्देशन में छोटे बालकों ने  श्रीकृष्ण की वेशभूषा में बहुत सुन्दर झांकी प्रस्तुत की। गणपत मेनारिया ने श्रीकृष्ण के जन्म की कथा पर प्रकाश डाला। राधाकृष्ण चौबीसा ने भारतीय संस्कृति का पालन करते हुए श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने को प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन मोनु अग्रवाल ने किया।
कार्यक्रम के अंत में पंजरी प्रसाद का वितरण किया गया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?