Home » धर्म » भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व मनाया

भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व मनाया

भींडर (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!भींडर भाई बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व बड़े ही  हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया ।

बहन ने भाई की कलाई पर राखी बांधकर आशीष लिया तो वहीं भाई ने बहन की रक्षा का संकल्प दिया।
देश भर में मनाया गए रक्षाबंधन पर्व  पर बाजारों में खूब खरीदारी हुई।
राखीयो से सजी  दुकानें एवं मनिहारी ,मिठाई की दुकानें आकर्षण का केंद्र रही।
इस बार बहनों ने  भाई के लिए
इको फ्रेंडली राखियां पसंद की

इस बार बाजारों में इको फ्रेंडली राखियो का विशेष के्ज  देखा गया तुलसी की लकड़ी ,चंदन की टिक्की ,गोमय में से बनी राखियां,   और हाथ से बनी सजावटी राखिया लोगों को खूब आकर्षित की धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी और चंदन की राखियां पहनने से भाई की आयु व स्वास्थ्य में वृद्धि होती है पर्यावरण के प्रति जागरूकता के चलते लोग अब प्लास्टिक और रासायनिक रंगों से बनी राखियो से दूरी बनाते हुए प्राकृतिक राखियों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
राखी पर्व को लेकर बाजारों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?