







मावली,(नरेन्द्र त्रिपाठी)!गायत्रीनगर में चल रही सात दिवसीय विष्णु पुराण कथा रविवार को सम्पन्न हुई।
कथा वाचक महाराज नरेंद्राचार्य ने मावली में पहली बार विष्णु पुराण कथा संगीतमय वाचन किया । कथा की सम्पूर्ण जिम्मेदारी गायत्रीनगर महिला मंडल द्वारा की संभाल रखी थी।
कथा में सेंकडो पुरुष महिलाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
कथा के अंतिम दिवस मुख्य अतिथि कृष्ण गोपाल पालीवाल मावली विधान सभा भाजपा प्रत्यासी थे। समिति ने पालीवाल का उपरना एवम माल्यार्पण से स्वागत सत्कार किया। उन्होंने महाराज का आशीर्वाद लेकर कथा समिति का मन बढ़ाया।
कथा के अंतिम दिवस पर राजस्थानी भजनों पर महिलाओं ने सामूहिक नृत्य का शमा बांध दिया।
महाराज का भी मेवाड़ी पगड़ी एवम उपरना भेंट कर सम्मान कर विदा किया।
तत्पश्चात रैली के रूप में पोथी यात्रा गाजे बाजे के साथ महाराज नरेंद्राचार्य के सानिंध्य में गायत्रीनगर से रवाना हुई । मुख्य चौराहा ,मेन बाजार होते हुए रैली सत्यनारायण मंदिर रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर सम्पन्न हुई। महिलाए एवम पुरुष गाते नाचते ,भगवान विष्णु एवम लक्ष्मी जी के जय करे लगते मंदिर पहुंचे।
शनिवार को ही कथा स्थल पर 1008 श्री श्री ईश्वरी नंद गिरी जी महामंडलेश्वर मेवाड़ उदयपुर
पहुंची। इस अवसर पर उनका भी उपरना भेंट कर महिलाओं द्वारा सम्मान कर आशीर्वाद लिया। महामंडलेश्वर ने महिलाओं को सनातन धर्म ,भारतीय संस्कृति एवम कथा की उपादेयता पर अपने विचार रखे।
कथा के अंत मे महा आरती के बाद सभी भक्तों ने महाप्रसाद लिया।