

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। उपखंड के समीप स्थित वादेश्रृर महादेव का आज श्रावण के अंतिम सोमवार को बिलपत्र, गुलाब के फुलों एंव धतुरों से विशेष श्रंगार किया गया।मंदिर पुजारी राहुल व्यास ने बताया कि द्वारा प्रातःकालीन के शुभ मुहूर्त में वादेश्रृर महादेव का 251 बिलपत्र ,21 धतुरे एंव विभिन्न पुष्प पत्रों ,मालाओं से भगवान महादेव का विशेष श्रंगार धराया गया एंव पुजा अर्चना कर खेरवाड़ा क्षैत्र मे इन्द्रदेव से अच्छी बारिश एंव सुख समृद्धि हेतु प्रार्धना की। महादेव मंदिर पर अलसुबह से ही शिव भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिर पुजारी ने बताया कि श्रध्दालुओं ने शिवलिंग का विधि-विधान से जल, पुष्प,बिलपत्र आदि अर्पण कर पुजा अर्चना की एंव साथ ही रूद्राभिषेक, जलाभिषेक,पुष्पाभिषेक, दुग्धाभिषेक के साथ अभिषेक किया गया।श्रावण मास के चलते रोजाना भक्तो का दर्शनार्थ हेतु प्रातःकालीन से ही तांता लगा रहता है।







Users Today : 17