

शिव भजनों पर झूमे श्रद्धालु, कलाकारो ने दी शिव परिवार के सदस्य बन दी सुन्दर प्रस्तुतियां,
भटेवर, (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)3 जुलाई । वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के गांव बाठेड़ा खुर्द,खरसान मोडी, रोही खेड़ा व भटेवर कुल पांच गांवों की आस्था व श्रद्धा का केंद्र नीलकंठ महादेव जो सभी गांवों से समान दूरी पर स्थित है तक सावन मास में रविवार को दो गांव बाठेड़ा खुर्द व मोड़ी से विशाल कावड़ यात्रा निकाली गयी। बाठेड़ा खुर्द से यात्रा प्रातः 9 बजे ओरा कांकर से डीजे की धून पर भजनों से शुरू हुई जो हनुमान चौक,पंचायत तिराहे, वासुदेव चौक , होली चौक, पतवारी चौक , मेहता चौक , खेडा मोहल्ला होती हुए हुई कालिका माता मंदिर पहुंची। पूरे गांव के पुरूष ,महिला और बच्चे महादेव के भजनो पर नाचते, गाते, झूमते हुए चल रहे थे। महादेव के जयकारो ,भव्य झांकी और बाहर से आए विशेष कलाकारो ने शिव और शिव परिवार के सदस्यों का स्वरूप बन कर शिव भजनो पर शानदार प्रस्तुति दी जिससे पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। कावड़ यात्रा में ऊंट गाड़ी में शिवलिंग को स्थापित कर उसकी पूरी रास्ते पूजा अर्चना की गई। जगह-जगह पर ग्रामवासीयो ने कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनंदन किया।कालिका माता मंदिर से यात्रा पुनः रवाना हुई जो नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंच समाप्त हुई। सभी कावड़ियों ने जलाभिषेक करते हुए महादेव की पूजा-अर्चना करी व दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया । फिर महाआरती के लिए बोली लगी एवं आरती की गई । मोङी गाँव मे भी रविवार को ही तारकेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण से विधिवत पूजा अर्चना के बाद कावड़ यात्रा शुरू हुई जो नीलकंठ महादेव मंदिर पहुचने पर समाप्त हुई ।सभी श्रद्धालु जुमते-गाते एवं महादेव के जयकारों के साथ नीलकंठ महादेव पहुंचे। कावङ यात्रा के नीलकंठ महादेव पहुचने पर सभी भक्तों ने महादेव का जलाभिषेक करते हुए महादेव की पूजा-अर्चना करी। इस धार्मिक आयोजन में सेंकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओ ने भाग लिया अंत मे महादेव की विधि विधान से पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया







Users Today : 21