




खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। उपखंड के समीप स्थित कटेवड़ी गांव में समस्त ग्राम वासियों की तरफ से प्रथम बार माताजी मंदिर पर स्थापित दशां मां की मुर्ति का गोदावरी धाम पर धूमधाम से विसर्जन किया गया।
मंदिर पुजारी जसु देवी पानेरी ने बताया कि शनिवार को रात्रि जागरण में मध्य रात्रि तक माताजी के चौक में महिलाओ द्वारा भव्य भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें समस्त ग्राम वासियों एंव छोटे-छोटे बालकों ने झुम-झुम कर नाच गाकर भजन कीर्तन का आनंद लिया। रात्रि 12 बजे दशा मां मुर्ति को भोग चढ़ाकर आरती की गई।
रविवार सुबह प्रातःकालीन के शुभ मुहूर्त में ग्राम वासियों की उपस्थिति में दशां मां मुर्ति की पुजा अर्चना कर आरती की गई। विसर्जन कार्यक्रम में गांव की सभी महिलाओ ने लाल चुंदडीं धारण कर भाग लिया। माताजी के चौक में काफी समय तक सभी महिलाओ ने गरबे खेलें। इसके पश्चात डी जे के धुन पर महिलाऐ, बच्चे एंव जय अंबे नवयुवक मंडल के सदस्य ग्राम वासियों के सानिध्य में नाचते गाते गरबे खेलते हुए गोदावरी धाम पहुंचे। रास्ते में माताजी के जयकारों से पुरा माहोल भक्तिमय कर दिया। गोदावरी धाम पंहुच कर दशां मां मुर्ति की पुजा-अर्चना कर आरती की गई इसके पश्चात मंडल के सदस्यों,महिलाओ एंव बालक-बालिकाओं द्वारा मुर्ति का विसर्जन किया गया।
पुनः गांव में माताजी मंदिर पर आकर सभी भक्तों को प्रसादी वितरित की गई। गांव की महिला मंडल द्वारा 10 दिन तक धार्मिक कार्यक्रम में तन-मन से विशेष सहयोग देने पर गांव के हीरालाल कलाल का फुल माला उपरना एंव श्रीफल नारियल भेंट कर सम्मानित किया गया, साथ ही मंदिर पुजारी जसुदेवी पानेरी का भी महिला मंडल द्वारा श्री फल नारियल, फुल माला से सम्मानित किया गया।