
खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)।भोई समाज के जातिबंधुओं की ओर से कावड यात्रा निकाली गई।
नगर के प्रसिद्ध राम मंदिर से कावडियों ने जल भरा। इसके बाद डीजे के साथ नाचते गाते हुए 18 कावडियों एंव समाजजनों के साथ कावड यात्रा निकाली जो महुदरा,जय अंबे मां मंदिर पलसिया ,कटेवडीं होती हुई गोदावरी धाम पहुंची।
गोदावरी धाम पंहुचने के बाद कावड़ यात्रियों ने गोदावरी महादेव का पुरे भक्तिभाव एंव मंत्रोच्चारण के साथ जलाभिषेक किया। महादेव का बिलपत्र, गुलाब के फुलों ,धतुरें एंव विभिन्न प्रकार के पुष्प पत्रों ,मालाओं से भगवान महादेव का विशेष श्रंगार धराया गया। सभी भक्तों ने पुजा अर्चना कर क्षेत्र में इन्द्रदेव से अच्छी बारिश एंव सुख समृद्धि हेतु प्रार्थना की।
कावड यात्रा में रमेश भोई, राजू भोई, श्रवण भोई, विनोद भोई, मुकेश भोई, राणा दर्जी, रवि, संतोष, क्रिस, आशिक, कृष्णा, विकास, काव्यांश, क्रिस, गिरीक, प्रेमलता ,चंदा,पूनम, रक्षा, नीता,खुशी, मोनिका, जानवी, रानू, मोनिका, केसर बाई, कमला, बाई, संगीता आदि भोई समाज के जातिबंधु ,महिलाए एंव बच्चे उपस्थित थे ।







Users Today : 31