

मावली(नरेन्द्र त्रिपाठी)!गायत्रीनगर में चल रही विष्णु महापुराण कथा में मानस तीर्थ से पधारे व्यास नरेंद्राचार्य ने बताया कि जैसे वेष्णवों के आराध्य देव भगवान शंकर है वैसे ही पुराणों में श्रेष्ठ श्री विष्णु महापुराण है।
साधक यदि वास्तव में पुरुषार्थ चतुष्ण्य की इच्छा रखता है हरि हर की उपासना करें अर्थात हरिहर विष्णु एवम भगवान शंकर दो नो में ही समर्पण है
वास्तव में भक्तिपथ पर समर्पण को ही श्रेष्ठता का दर्शन कराया गया है। आज श्रष्टि उपक्रम एवम वराह अवतार पर विशेष चर्चा रही।
आज महिला मंडल की ओर से विधा त्रिपाठी ने कार्यक्रम का संचालन करत्ते हुए घर मे तुलसी के पौधे की महत्ता बताते एक प्रसंग एवम संस्मरण सुनाया।
इस अवसर पर देवी लाल विजयवर्गीय ,बसंत कुमार त्रिपाठी , भगवती लाल वैष्णव, लाल सिंह राव ,दामोदर गर्ग ,बाबू लाल सालवी , कमलेश त्रिपाठी ,आदि की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही।







Users Today : 12