
खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)।देश के 12 ज्योतिर्लिंगों की पदयात्रा पर अहमदाबाद से निकले युवा दंपति निलेश राजानी एवं सोनिया राजानी का सोमवार को खेरवाड़ा पहुंचने पर विभिन्न संगठनों तथा सर्व समाज द्वारा गर्म जोशी से स्वागत किया गया। 23 जुलाई को अहमदाबाद से निकले राजानी दंपति प्रतिदिन 20 से 30 किलोमीटर पदयात्रा करते हैं। इनका अंतिम पड़ाव रामेश्वरम होगा, जहां वह जनवरी 2027 तक पहुंचेंगे। 11 हजार किलोमीटर की यह पदयात्रा लगभग डेढ़ वर्ष में पूर्ण होगी ।युवा राजानी दंपति ने बताया कि उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म व संस्कृति का प्रचार प्रसार करना तथा समाज की युवा पीढ़ी में धर्म , देश व संस्कृति के प्रति अपने कर्तव्य व उत्तरदायित्व के निर्वाह के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर सिंधी समाज के अध्यक्ष जगदीश सिंधी, संयुक्त व्यापार महासंघ के संरक्षक पारस जैन, शिक्षाविद् तिलकेश जोशी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुकेश टाक ,विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड मंत्री प्रहलाद भाटिया, सामाजिक कार्यकर्ता बजरंग लाल अग्रवाल ,ओमप्रसाद व्यास ,मुकेश भोई ,यश मोची, रोहित लबाना, लकी टाक, अजय मोची, बजरंग दल के गौरव वाधवानी सहित बड़ी संख्या में सर्व समाज एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।







Users Today : 33