


मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!मावली गायत्रीनगर में चल रही प्रथम विष्णु पुराण कथा की आज कलश यात्रा महाराज श्री नरेंद्राचार्य के मार्गदर्शन एवम सानिंध्य में सेंकडो महिलाओं ने अपनी भागीदारी निभाकर भव्य कलश यात्रा को सफल बनाया।
रेलवे स्टेशन रोड़ पर स्थित सत्यनारायण मंदिर में ठाकुर जी की पूजा अर्चना पूर्ण कर कलश यात्रा प्रारंभ होकर मुख्य बाजार ,मेन चौराहा होते हुए गायत्रीनगर के श्रीराम सेंटर ,ओंकारेश्वर शिव मंदिर होकर गाजे बाजे के साथ सोनी वाटिका में कथा स्थल पर पहुंची।
कथा पंडाल में जय करे के साथ महाराज श्री व्यास पीठ पर विराजे एवम विष्णु पुराण कथा का वचन प्रारम्भ हुआ।
कथा में भजन कीर्तन के बाद महा आरती में सभी भक्तों ने भाग लेकर भगवान विष्णु एवम लक्ष्मी जी का आशीर्वाद लिया।
कथा के अंत मे सभी महिलाओं ,पुरुषों एवम बच्चों ने महाप्रसाद का आनंद लिया।
अब प्रतिदिन कथा डेढ़ बजे से पांच बजे तक रहेगी।







Users Today : 33