
भींडर (कन्हैयालाल मेनारिया बासड़ा)!दिगम्बर जैन समाज के प्रवक्ता इन्द्र लाल फान्दोत ने बताया कि मेवाड़ कीमहाव्रती भिंडर की चर्या शिरोमणि ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ आर्यिका रत्न गुरु मां विज्ञानमति माताजी की आज्ञानुवर्ती शिष्या आर्यिका शरणमति माताजी आर्यिका उदितमति माताजी आर्यिका रजतमति माताजी ससंघ के पावन सानिध्य में आज प्रातः आदिनाथ दिगंबर जैन बड़े मंदिर भींडर में महाअतिशय कारी आदिनाथ भगवान पर भव्य शांतिधारा हुई तपश्चात मन्दिर के पास स्थित नरसिंहपुरा समाज के नोहरे में पूज्य आर्यिका शरण मति माताजी ने अपने मंगल प्रवचन में बताया की अनादिकाल से यह मानव जीव इस संसार में भ्रमण कर रहा है जब तक यह जीव धर्म से नहीं जुड़ेगा उसका कल्याण होना सम्भव नहीं है अपने शरीर रूपी घोड़े को समय समय पर शुद्ध मर्यादित भोजन देना चाहिए ताकि जीवों की हिंसा से बचा जा सके कम खाओ एवं गम खाओ ताकि जीवन को ठीक तरीके से जिया जा सके। सैकड़ों श्रावकों एवं श्राविकाओं को प्रवचन देते हुए कहा की मानव जीवन बहुत कठिनाई से मिलता है मानव मात्र को धर्म मार्ग पर चलना चाहिए ताकि अपने जीवन का कल्याण कर सके हमेशा सांयकाल परम पूज्या रजत मति माताजी समाज के श्रावक श्राविकाओं को जिनवाणी का अध्ययन कराते हुए विस्तृत व्याख्या करते हैं 31 जुलाई को भगवान पार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक भव्य रूप से मनाया जाएगा !







Users Today : 96