Home » धर्म » खेरवाड़ा से 101 कावड़ यात्रियों ने किया वागड़ प्रयाग बेणेश्वर धाम प्रस्थान

खेरवाड़ा से 101 कावड़ यात्रियों ने किया वागड़ प्रयाग बेणेश्वर धाम प्रस्थान

खैरवाड़ा । ग्राम से प्रस्थान करता कावड़ यात्रियों का जत्था। फोटो धरणेन्द्र जैन

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)।कस्बे से 101 कावड़ यात्रियों ने वागड़ प्रयाग बेणेश्वर धाम जाने हेतु प्रस्थान किया।  निचला खेरवाड़ा क्षेत्र के सर्व समाज से जुड़े इन कावड़ यात्रियों के दल को समाजसेवी बजरंग लाल अग्रवाल एवं व्यापार महासंघ संरक्षक पारस जैन ने तिलक लगाकर तथा केसरिया दुपट्टा ओढ़ा कर प्रस्थान कराया। कावड़ यात्रियों का यह दल वागड़ प्रयाग बेणेश्वर धाम स्थित त्रिवेणी संगम से कावड़ में पवित्र जल को लेकर पदयात्रा करते हुए सोमवार 28 जुलाई की सायं खेरवाड़ा पहुंचेंगा। दल में नरेश नाथ रावल, मूलचंद भाटिया, कैलाश नाथ रावल, नाथूलाल बांसोड़, पंकज पटेल, दिनेश भाटिया, किशन बांसोड़ सहित 101 कावड़िये सम्मिलित हैं । कावड़ यात्रियों ने प्रस्थान से पूर्व हिंगलाज माता मंदिर में महा आरती आयोजित की । जिसमें समाजसेवी बजरंग लाल अग्रवाल, व्यापार महासंघ संरक्षक पारस जैन ,लक्ष्मण लाल पांचाल, लालाराम पटेल, प्रेमनाथ रावल सहित बड़ी संख्या में कस्बा वासी उपस्थित थे। 

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?