
16 कुंडीय होमात्मक लघुरुद्र 27 यजमानों द्रारा संपन्न हुआ
खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। उपखंड के समीप स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोदावरी शिव मंदिर का 11 वां शिलापुजन स्थानीय गादीपति श्री मंहत सोमगिरी महाराज- उपाध्यक्ष दिल्ली संत महामण्डल आह्वान अखाड़ा एंव परम पुज्य अनंत विभूषित श्रोत्रिय ब्रह्मनिष्ट महामण्डलेश्वर स्वामी हितेश्वरानंद सरस्वतिजी महाराज [श्री पंचायती महानिर्वाणी] पीठाधीश्वर कटाकला मठ चाव,सलुम्बर के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
गोदावरी मंदिर विकास समिति के मिडिया प्रभारी हसमुख पानेरी ने बताया कि सर्वप्रथम प्रातःकालीन के शुभ मुहूर्त में संत महात्माओं द्वारा दीप-प्रजलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ब्रह्मलीन गोवर्धन गिरी जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एंव दीप-प्रजलन कर कार्य प्रारंभ किया गया।
प्रारंभ में दोनों ही संत महात्माओं का तिलक ,माला ,शाल ओर प्रतीक चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया।
स्वागत उद्बबोधन में समिति सरक्षंक अमृत डामोर द्वारा सभी धर्मप्रेमियों, यजमानों,आचार्यो, भु-देवों का शब्द सुमनों से अभिनंदन किया गया।यजमानों के समर्पण के लिए साधुवाद अप्रित किया। तत्पश्चात दोनों ही आचार्यो प्रभाशंकर त्रिवेदी एंव गणेशलाल व्यास का संत श्री द्बारा अभिनंदन किया गया।
समस्त भू-देवों का संबंधित यजमानों द्वारा माल्यार्पण किया गया एंव पुजन प्रक्रिया प्रारंभ की गई।आचार्य प्रभाशंकर त्रिवेदी जोवली (बायडी) एंव गणेशलाल व्यास सुंदरा के सानिध्य में 16 कुंडीय होमात्मक लघुरुद्र 27 यजमानों द्रारा संपन्न हुआ।
इस अवसर पर श्री मंहत सोमगिरी महाराज ने मंदिर जीर्णोद्धार में ब्रह्मलीन मंहत गोवर्धन गिरी महाराज के सपनों को साकार करने एंव भोलेनाथ सें प्रार्थना कि हम सभी शिव भक्तों पर आपका आशिर्वाद भना रहें।
स्वामी हितेश्वरानंद जी महाराज ने शिलापुजन के साथ मंदिर जीर्णोद्धार की व्यवस्था कों उत्तम प्रक्रिया बताया एंव सभी यजमानों के समर्पण के लिए साधुवाद दिया।
कार्यक्रम के पुर्ण समर्पित राशि जमा कराने वाले यजमानों को धर्म श्री सम्मान प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।यह प्रशस्तिपत्र श्री संतों द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के सचिव शंकर पंचाल ने मंदिर जीर्णोद्धार की अब तक की गतिविधियों एंव प्रशस्तिपत्र हेतु फार्म भरने के निर्देश दिये ।
सह-कोषाध्यक्ष नरेन्द्र व्यास ने अब तक का आय-व्यय का ब्योंरा प्रस्तुत किया।
आज के शिलापुजन कार्यक्रम में 5 नये यजमान रणछोडलाल व्यास, शांतिलाल टेलर,बाबुलाल पंचाल, धनराज पटेल, हीरालाल सुधार (हलवाई) ने अपने-अपने संकल्प पत्र भरें एंव समिति द्बारा इन सभी का उपरना ओढाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में समिति अध्यक्ष भरत कलाल ने श्री संतों ,यजमानों,भु-देवों एंव शिव भक्तों का आभार प्रकट किया। भोलेनाथ की कृपा एंव आप सभी के सहयोग से शिवालय जीर्णोद्धार की गति प्रगति की ओर है यह शिवालय शीघ्र पुर्ण होने की कामना करता हु।
शिलापुजन कार्यक्रम को सफल बनानें में पुजारी हंस गिरी महाराज सेवक भानुप्रताप दास ,गोदावरी मंदिर विकास समिति के सरक्षंक अमृत डामोर, प्रकाश कलाल, मार्गदर्शक बंशी भाई पटेल, अध्यक्ष भरत कलाल, सचिव शंकर पंचाल,कोषाध्यक्ष बदामीलाल सुधार, सह-कोषाध्यक्ष नरेन्द्र व्यास, सह-सचिव हरीश पानेरी,रामजी भाई पटेल (मुंबई) अशोक त्रिवेदी , अर्जुन पंचाल, शांतिलाल पटेल, अमरशंकर डामोर, आर्किटेक इंजीनियर धवल कलाल, मनोज कलाल, कैलाश दर्जी,नंदकिशोर त्रिवेदी,नानजी भाई पटेल, गणेशलाल कलाल, प्रहलाद भाटिया, विजय व्यास,हीरालाल टेलर, देवीलाल कलाल ,नरेश अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।








Users Today : 18