Home » धर्म » प्राचीन तीर्थ गोदावरी धाम पर गुरु पूर्णिमा पर्व आज मनेगा

प्राचीन तीर्थ गोदावरी धाम पर गुरु पूर्णिमा पर्व आज मनेगा

खेरवाड़ा। उपखंड के समीप स्थित प्राचीन तीर्थ स्थान गोदावरी धाम पर ब्रह्मलीन महंत श्री केशरगिरी एवं ब्रह्मलीन श्री महंत गोवर्धन जी महाराज की तपो भूमि प्राचीन तीर्थ गोदावरी धाम शिव मंदिर पर गुरुपूर्णिमा महोत्सव 10 जुलाई को शिव आराधना के साथ प्रारंभ होगा।
गोदावरी मंदिर समिति के मिडिया प्रभारी हसमुख पानेरी ने बताया कि इस अवसर पर क्षेत्र के संत महात्माओं के दर्शन लाभ प्राप्त होंगे। श्रृद्धालुओं द्वारा  गुरु पाद पूजन , शिव भोलेनाथ के दर्शन, पूजा अर्चना का  भव्य आयोजन होंगे। साथ ही भंडारे का आयोजन रखा गया है जिसमें 5000 से अधिक श्रृद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
    वर्तमान में स्थानीय शिवालय के शिला पूजित जीर्णोद्धार से स्थान का महत्व और बढ़ गया है। आगामी ग्यारहवां शिला पूजन कार्यक्रम दिनांक 17 जुलाई 2025 को आयोजित होगा। जिसमें 25 यजमान शिला पूजन का लाभ अर्जित करेंगे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?