Home » धर्म » आर्यिका सुप्रज्ञ मति माताजी संसंघ वर्षायोग मंगल प्रवेश पर हुआ अभूतपूर्व स्वागत

आर्यिका सुप्रज्ञ मति माताजी संसंघ वर्षायोग  मंगल प्रवेश पर हुआ अभूतपूर्व स्वागत

खैरवाड़ा। शत पथ भवन में उपस्थित श्रावकों को संबोधित करते। फोटो धरणेन्द्र जैन

खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)।  नगर के नेमीनाथ जिनालय में तीन दशक बाद होने वाले चातुर्मास को लेकर चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य सुनीलसागर जी गुरुदेव की सुयोग्य शिष्या आर्यिका सुप्रज्ञ मति माताजी संसंघ के आज खेरवाड़ा नगर की सीमा में प्रवेश करने पर दशा हुमद जैन समाज द्वारा पलक पांवड़े बिछाकर बैंड बाजे एवं पुष्प वर्षा के साथ भव्य अगवानी की गई।
समाज के उपाध्यक्ष विपिन बखरिया ने बताया कि चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष नरेन्द्र पंचोली के नेतृत्व में समाजजन खेरवाड़ा की सीमा संस्कृत स्कूल पहुंचे जहां से आर्यिका संघ को निमंत्रण के साथ महावीर नगर के शांतिनाथ जिनालय तथा स्वस्तिक कॉलोनी में आदिनाथ मंदिर ले जाया गया। शाह जी के कोठे पर महिला जैन बैंड की मधुर धुन,पुरुषों ने ग्यारह गन्ने की सेल दी वहीं महिलाओं ने ग्यारह मंगल कलश के साथ मंगल गान किया। यहां से पुराने बस स्टैंड पर 31 जोड़ो द्वारा माताजी का पाद प्रक्षालन कर आरती उतारी गई। पुरानी सब्जी मंडी में जुलूस के पहुंचने पर ड्रोन से पूरे रस्ते गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा की गई तथा महिला मंच द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया।
नेमीनाथ जिनालय पहुंचने पर आयोजित धर्म सभा में आर्यिका सुप्रज्ञा मति माताजी ने कहा कि चातुर्मास के दौरान बहने वाली धर्म गंगा में स्नान कर अपनी आत्मा की शुद्धि करे। इससे पूर्व मंदिर पहुंचने पर आर्यिका संघ के सानिध्य में भगवान की शांतिधारा एवं अभिषेक किया गया। पूर्व आचार्यों के चित्र अनावरण,दीप प्रज्वलन तथा शास्त्र भेट का लाभ वीरेन्द्र बखारिया परिवार को प्राप्त हुआ,  जबकि ध्वजारोहण करने का सौभाग्य बाबूलाल सर्राफ परिवार को प्राप्त हुआ। महिला मंच एवं युवा मंच के श्रावकों ने आकर्षक प्रस्तुतियां देकर लोगों का मन मोह लिया। सबसे आगे घोड़े पर जैन ध्वज लिए नित्या फड़ीया तथा 4 जोड़े बुलेट मोटर मोटर साइकिल पर सवार होकर जुलूस का नेतृत्व कर रहे थे।
जुलूस में संरक्षक बाबूलाल सर्राफ,अध्यक्ष वीरेन्द्र बखारिया,महामंत्री पंकज शाह ,चातुर्मास कमेटी के मंत्री कुलदीप जैन, दिनेश जैन,बाबूलाल पारस, कन्हयालाल,रमन जैन,रमेश पंचोली,सतीश पंचोली,प्रवीण शाह,शांतिलाल पंचोली ,हेवन जैन,रोहित,कुशल जैन,राजेश शाह,रितेश जैन ,सौरभ,विशाल, स्वराज पंचोली, लीना जैन,पीनल, नीलम,रानू जैन, दीपिका शाह, जुगनू जैन, रोशन नागदा,रंजन जैन सहित बांसवाड़ा,सागवाड़ा,डूंगरपुर तथा अन्य गांवों से भारी संख्या में श्रावक उपस्थित थे।

Leave a Comment

Modi 3.0 के पहले आम बजट से मिडिल क्लास को मिलेगी राहत?