
भीलवाड़ा, (जय प्रकाश शर्मा)!बनेड़ा_ गुर्जर समाज सुधार समिति की बैठक रविवार को फुटिया खेड़ा स्थित देव नारायण भगवान मंदिर परिसर में हुई। बैठक में समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने और फ़िज़ूल खर्च पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया। मृत्यु भोज में अफीम, डोडा और पोस्ता पर पूरी तरह से रोक लगाने का फैसला किया गया। डीजे बजाने, काण-मौकाण में गिलास और प्लेटों के उपयोग पर भी रोक लगाई गई।
समिति ने तय किया कि कोई भी व्यक्ति अपनी गाड़ियों पर किसी गैंग का नाम आगे या पीछे नहीं लिखेगा। समाज में भाईचारा बना रहे, इसके लिए सभी से सहयोग की अपील की गई। समाजसेवी नारायण लाल भडाणा ने कहा कि हर गांव से 10 लोगों की बैठक में उपस्थिति अनिवार्य होगी। तभी समाज में फ़िज़ूल खर्च पर रोक संभव है।
बैठक की अध्यक्षता सरपंच हंगामी लाल गुर्जर ने की। इस दौरान पांचूराम गुर्जर, मेवाराम, जीवराज, भोपाल गुर्जर, गोपाल गुर्जर, देवीलाल गुर्जर, राजु गुर्जर, शंकर लाल, राजेंद्र गुर्जर, भागचंद, गोरधन, महादेव, दुदाराम, भैरूलाल, जीवराज, गोपाल लाल सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।







Users Today : 12