






मावली (नरेन्द्र त्रिपाठी)!धर्मनगरी मावली में महाश्रमणी रत्ना रमिला कवर मारासा,प्रवचन चंद्रिका सुशीला कंवर मारासा आदि ठाणा 2 ने चातुर्मास के लिए सदर बाजार स्थित जैन स्थानक में प्रातः 8 बजे मंगल प्रवेश किया,प्रवेश में जैन समाज के सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे,पुरुष जयघोष करते हुए चल रहे थे,महिलाएं गीत गाती हुई चल रही थी,जैन समाज की महिलाएं जुलूस में कलश लेकर आगे चल रही थी, मारासा ने प्रातः 7 बजे मावली गांव स्थित जैन स्थानक से विहार किया, वहां से जुलूस के रूप में घेंघट चौराया होते हुए मावली मुख्य चोराया पर पहुंचे, वहां पर मावली जैन समाज अध्यक्ष भंवरलाल दुग्गड,प्रदेश जैन कॉन्फ्रेंस कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू,मावली जैन समाज उपाध्यक्ष मदन सियाल,महामंत्री रमेश कोठारी,कोषाध्यक्ष कैलाश पगारिया,कमलेश सियाल,देवेंद्र कुमार बडाला,धर्मेश चंद्र लोढ़ा,रोशन लाल जैन,महेंद्र बोकडिया ,जयेश कुमट,अंबेश नवयुवक मंडल अध्यक्ष नवीन दुग्गड,पारस गोखरू,महेंद्र मेहता,मनोहर बडालमिया,राकेश सरुपरिया,रमेश बडालमिया,लक्ष्मीलाल सरुपरिया,विजय गोखरू,मनोहर कोठारी ,अशोक पगारिया,बसंतीलाल रायसोनी,अशोक कोठारी,अशोक सामोता,प्रकाश चंद्र रायसोनी ,राहुल बड़ालमिया, रणजीत कोठारी,विनोद कुमट, सुजान सियाल,उत्तम सियाल,मीठालाल कोठारी,पारस रायसोनी ,प्रकाश कोठारी ,मांगीलाल डागलिया, अशोक मेहता,सोहन डागलिया ,आनंद बाफना सहित अनेक लोगों ने आगवानी की,वहां से जुलूस सदर बाजार होते हुए सदर बाजार स्थित जैन स्थानक में मारासा ने प्रवेश किया!