
खैरवाड़ा (धरणेन्द्र जैन)। दिगंबर जैन समाज एवं महिला मंडल के संयुक्त तत्वाधान में नगर स्थित कांच के मंदिर में आठ दिवसीय अष्टांहिका का पर्व महोत्सव गुरुवार से शुरू हुआ। यह जानकारी देते हुए समाज के अध्यक्ष शिक्षाविद भूपेंद्र कुमार जैन ने बताया आषाढ़ शुक्ल अष्टमी से आषाढ़ पूर्णिमा तक आठ दिवसीय पर्व में अढ़ाई द्वीप में स्थित नंदीश्वर द्वीप के चारो दिशाओं के बावन जिनालय की नियमित पूजा कर अर्घ्य चढ़ाए जायेंगे। पंडित जयंत गांधी द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ भगवान के ऊपर अभिषेक एवम शांति धारा इंदिरा भरत गांधी परिवार ने की एवं भगवान को गंधकुटी में विराजमान कर नंदीश्वर द्वीप की पूजा की। इस मौके पर व्रत करने वाली महिलाओं ने उपवास किए। यह जानकारी देते हुए महिला मंडल की महामंत्री मंजू भंवरा ने बताया कि अभी 18 महिलाएं अष्टांहिका पर्व का व्रत कर रही है, जिसमें लक्ष्मी कीकावत, चारुमति, मालती गनोदिया, पुष्पा तेजीयोत, चंद्रा मेहता, इंदिरा जैन, मंजू भंवरा ,लक्ष्मी भंवरा ,जीवन लता गांधी, मंजू वालावत, सुशीला वाणावत, इंदिरा गांधी, गुड्डी, मधुबाला दोवडिया, कुसुम भंवरा, कमलाबाई नागदा, राजदुलारी गांधी और लीला देवी नौगामा ने व्रत धारण कर अष्टांहिका पर्व में भाग लिया।








Users Today : 101